निचलौल-झुलनीपुर मार्ग पर दर्दनाक हादसा: नहर किनार पलटी अनियंत्रित बोलेरो, चार घायल
महराजगंज जिले के निचलौल-झुलनीपुर नहर पटरी मार्ग पर तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर नहर किनारे पलट गई, जिससे चार लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को बाहर निकालकर निचलौल सीएचसी पहुँचाया, जहां उपचार जारी है। पुलिस ने वाहन कब्जे में ले लिया है।