हिंदी
रायबरेली में भीषण हादसा हुआ है। यहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिरी। इस हादसे में स्कॉर्पियो सवार तीन लोग गंभीर रूप से हुए घायल हो ।मामला खीरों थाना क्षेत्र के बसहा पुल पर एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरी।
स्कार्पियो पलटने से 3 घायल
Raebareli: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में भीषण हादसा हुआ है। यहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिरी। इस हादसे में स्कॉर्पियो सवार तीन लोग गंभीर रूप से हुए घायल हो ।मामला खीरों थाना क्षेत्र के बसहा पुल पर एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए।
क्या है पूरी घटना?
जानकारी के मुताबिक, स्कॉर्पियो में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर सभी घायलों को बाहर निकाला और तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जहां उनका इलाज जारी है।फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Gurugram Murder: चार महीने पहले हुई थी लव मैरिज… काजल हत्याकांड का खौफनाक खुलासा
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम
वहीं ऊंचाहार में तेज रफ्तार डम्पर की टक्कर से टेम्पो चालक की मौत हो गई, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है और डम्पर की तलाश शुरू कर दी है। पूरे किशुनी मजरे अरखा गाँव निवासी देवतादीन का बेटा बृजेश कुमार 35 वर्ष टेम्पो चालक था, रविवार की शाम वो सवारियों को ऊँचाहार कस्बे के बस स्टैंड पर उतारकर टेम्पो लेकर प्रतापगढ़ जिले के आलापुर जा रहा था। तभी चकमिलिक मजरे कोटरा बहादुरगंज गांव के पास बेकाबू डम्पर ने टेम्पो में जोरदार टक्कर मार दी।
Rajasthan Board Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार होगा खत्म, इस दिन आएगा RBSE 10वीं का रिजल्ट
चालक गम्भीर रुप से घायल
जानकारी के मुताबिक, टक्कर इतनी तेज थी कि टेम्पो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया,जिसके बाद चालक डम्पर लेकर मौके से फरार हो गया, घटना में चालक गम्भीर रुप से घायल हो गया, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पीआरवी ने घायल को एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी पहुँचाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक बृजेश कुमार छ भाईयों में सबसे बड़ा था, जिसके कंधे पर परिवार की जिम्मेदारी थी, घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्यवाई की जायेगी।