हिंदी
थाना गुलरिहा क्षेत्र में हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक बाल अपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा में लेकर किशोर न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
Gorakhpur: गोरखपुर के थाना गुलरिहा क्षेत्र में हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक बाल अपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा में लेकर किशोर न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। इस कार्रवाई से इलाके में कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस की सक्रियता एक बार फिर सामने आई है।
मामला 23 मार्च 2026 का है, जब वादी ने थाना गुलरिहा में तहरीर देकर आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने जान से मारने की नीयत से उस पर और उसके परिजनों पर लाठी-डंडों व ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। इस हमले में वादी पक्ष को गंभीर चोटें आईं, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर डॉ कौस्तुभ के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण में थाना गुलरिहा पुलिस ने तेजी दिखाते हुए कार्रवाई की। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में उपनिरीक्षक हितेश कुमार और उनकी टीम ने दबिश देकर वांछित अभियुक्त दीपक पुत्र तिलकधारी, निवासी बसडीला टोला हरिहरपुर थाना पनियरा, जनपद महराजगंज को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग आरोपी को भी चिन्हित किया, जिसे अभिरक्षा में लेकर नियमानुसार किशोर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गोरखपुर में डंफर हादसों पर सख्ती, पुलिस ने चलाया ये विशेष अभियान; जानिये पूरा अपडेट
अधिकारियों के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक हितेश कुमार के साथ कांस्टेबल अजय कुमार और संजीव कुमार शामिल रहे, जिन्होंने पूरी मुस्तैदी के साथ इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।