अयोध्या कांड: चंपत राय के खास सिपहसालार ने कैसे रच डाला चढ़ावा चोरी का चक्रव्यूह, क्या SIT खोल पाएगी राज?

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले के मास्टरमाइंड टिन्नू यादव और मनीष को पुलिस ने 39 घंटे की रिमांड पर लिया है। भरोसे की आड़ में हुई इस बड़ी चोरी के बाद जहां मंदिर में 10 दिनों का प्रायश्चित अनुष्ठान जारी है, वहीं SIT 20 जुलाई को SC में रिपोर्ट सौंपेगी।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 18 July 2026, 9:19 AM IST
google-preferred

Ayodhya: अयोध्या के भव्य राम मंदिर से सामने आई चढ़ावा चोरी की घटना ने करोड़ों राम भक्तों के दिल को झकझोर कर रख दिया है। जिसे मंदिर की तिजोरियों और दानपात्रों की सुरक्षा का जिम्मा सौंपा गया था, वही इस पूरे खेल का मास्टरमाइंड निकला।

राम मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय के बेहद करीबी माने जाने वाले रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और उसके भतीजे मनीष यादव को पुलिस ने अब 39 घंटे की रिमांड पर लिया है।

पुलिस का मानना है कि इन दोनों से आमने-सामने पूछताछ के बाद चोरी का वह पूरा सिंडिकेट बेनकाब हो जाएगा, जो लंबे समय से प्रभु राम के चरणों में आने वाले चढ़ावे को गायब कर रहा था।

Ayodhya News: एक अधिकारी नहीं, अब कई टीमें खोलेंगी राम मंदिर दान चोरी का राज; CO संभाल रहे कमान

चाबियां पास थीं, नीयत में खोट था

टिन्नू यादव के पास ही मंदिर के सभी दानपात्रों की चाबियां रहती थीं। इसी भरोसे का फायदा उठाकर उसने अपने भतीजे मनीष को भी चढ़ावा गिनने के काम में लगवा दिया। जब पुलिस ने इनके ठिकानों पर छापेमारी की, तो टिन्नू के घर से एक लाख और मनीष के घर से दो लाख रुपये नकद बरामद हुए।

पुलिस अब तक इस मामले में 8 लोगों को दबोच चुकी है। जांच में सिर्फ कैश ही नहीं, बल्कि चोरी के पैसों से खरीदी गई लग्जरी गाड़ियां, गहने और जमीनों के दस्तावेज भी हाथ लगे हैं, जो बताते हैं कि आस्था की आड़ में वैभव की कितनी बड़ी दीवार खड़ी की जा रही थी।

Mainpuri: राम मंदिर चंदा मामले की SIT जांच पर बरसे सपा सांसद रामजीलाल सुमन बोले-छोटे मोहरे फंसेंगे, बड़े बच निकलेंगे

20 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में रिपोर्ट और शुद्धि का अनुष्ठान

इस महापाप के सामने आने के बाद राम मंदिर परिसर में भारी छटपटाहट है। व्यवस्था की इस बड़ी चूक और भक्तों की आहत भावनाओं को शांत करने के लिए मंदिर में 10 दिनों का विशेष प्रायश्चित अनुष्ठान शुरू किया गया है। 18 पुजारी और 5 आचार्य लगातार मंत्रोच्चार, रुद्राभिषेक और हवन कर रहे हैं ताकि मंदिर की पवित्रता अक्षुण्ण रहे।

दूसरी ओर, मामले की जांच कर रही SIT आगामी 20 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में अपनी अंतरिम रिपोर्ट पेश कर सकती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी साफ कर दिया है कि सनातन को बदनाम करने की यह साजिश नाकाम होगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। अब सबकी नजरें 22 जुलाई को होने वाली ट्रस्ट की बैठक पर हैं, जहां सुरक्षा को लेकर बड़े फैसले हो सकते हैं।

Location :  Ayodhya

Published :  18 July 2026, 9:19 AM IST

Related News

Advertisement