बांदा में तड़पते छोटे भाई को बचाने दौड़ी 5 साल की बहन, करंट की चपेट में आने से दोनों मासूमों की मौत

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक दर्दनाक हादसे में करंट लगने से एक ही परिवार के दो मासूम भाई-बहन की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

Post Published By: Komal Chauhan
Updated : 17 July 2026, 8:11 PM IST
google-preferred

Banda: जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र के तिंदवारा गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर में लगे फर्राटा पंखे में करंट उतर आने से एक ही परिवार के दो मासूम भाई-बहन की जान चली गई। इस घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

खेलते समय पंखे की चपेट में आया मासूम

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी बच्चू का तीन वर्षीय बेटा शनि घर में खेल रहा था। इसी दौरान वह घर में रखे फर्राटा पंखे के संपर्क में आ गया। बताया जा रहा है कि पंखे में करंट उतर आया था, जिससे शनि उसमें चिपक गया और खुद को छुड़ा नहीं सका। मासूम की चीख सुनकर घर में अफरा-तफरी मच गई।

यहां भी पढ़ें: Banda Horror: बांदा पुलिस थाने में ऑनर किलिंग की सनसनीखेज घटना, काउंसलिंग के दौरान ही बेटी की हत्या

भाई को बचाने दौड़ी बहन भी आई करंट की चपेट में

अपने छोटे भाई को तड़पता देख पांच वर्षीय बहन प्रयांशी उसे बचाने के लिए दौड़ी। उसने भाई को पंखे से अलग करने की कोशिश की, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गई।देखते ही देखते दोनों बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए और जमीन पर गिर पड़े।

परिजनों ने पहुंचाया अस्पताल

बच्चों की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और सबसे पहले बिजली का संपर्क बंद किया। इसके बाद दोनों बच्चों को तुरंत मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों का परीक्षण किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया।

परिवार में मचा कोहराम

एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत से घर में मातम छा गया। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग भी इस घटना से सदमे में हैं और परिवार को सांत्वना देने के लिए उनके घर पहुंच रहे हैं। 

यहां भी पढ़ें: Banda Crime: बांदा में पैसा डबल करने का मायाजाल, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

बिजली उपकरणों के इस्तेमाल में सावधानी जरूरी

विशेषज्ञों का कहना है कि घरों में इस्तेमाल होने वाले बिजली उपकरणों की समय-समय पर जांच करानी चाहिए। वायरिंग और उपकरणों में खराबी होने पर तुरंत मरम्मत करानी चाहिए, ताकि इस तरह के हादसों से बचा जा सके।

Location :  Banda

Published :  17 July 2026, 8:11 PM IST

Related News

Advertisement