मुजफ्फरनगर में जुटा विश्वकर्मा समाज, होनहार छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित, उठाई ये मांग

विश्वकर्मा चौक स्थित एक निजी बैंक्वेट हॉल में भारतीय विश्वकर्मा संगठन की ओर से तृतीय वार्षिक भंडारा उत्सव एवं समाज सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ नागरिकों, मेधावी छात्र-छात्राओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 18 July 2026, 6:22 AM IST
google-preferred

Muzaffarnagar: विश्वकर्मा चौक स्थित एक निजी बैंक्वेट हॉल में भारतीय विश्वकर्मा संगठन की ओर से तृतीय वार्षिक भंडारा उत्सव एवं समाज सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ नागरिकों, मेधावी छात्र-छात्राओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में समाजबंधुओं, गणमान्य नागरिकों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन पांचाल विश्वकर्मा ने कहा कि समाज की प्रगति शिक्षा, संगठन, संस्कार और सामाजिक एकता से ही संभव है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा, समाज सेवा और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

प्रत्येक माह की 17 तारीख को समाज सेवा

उन्होंने बताया कि भारतीय विश्वकर्मा संगठन प्रत्येक माह की 17 तारीख को समाज सेवा एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित करता है, जबकि हर वर्ष 17 जुलाई को समाज सम्मान समारोह एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है।

Rohit Sharma के संन्यास को लेकर बड़ी खबर, बीसीसीआई ने लॉर्ड्स को लेकर तोड़ी चुप्पी

राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने की मांग

उन्होंने कहा कि संगठन भविष्य में भी शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिला एवं युवा सशक्तिकरण तथा पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों में निरंतर कार्य करता रहेगा। साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि पश्चिम उत्तर प्रदेश स्तर पर विश्वकर्मा महासम्मेलन आयोजित करने की तैयारी चल रही है, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल होंगे। इस अवसर पर सरकार से पश्चिम उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा समाज को उचित राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने की मांग भी उठाई गई।

मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 16 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान समाज को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

 मुजफ्फरनगर में कौन चला रहा था वाहन चोरी का नेटवर्क? मुठभेड़ के बाद हुआ खुलासा

ये लोग थे मौजूद

कार्यक्रम को सफल बनाने में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर राजीव धीमान विश्वकर्मा, रविंद्र पांचाल, भीष्म धीमान, शिवकुमार मास्टर, प्रमोद धीमान, पंकज, विजेंद्र धीमान, डॉ. रमेश पांचाल, ओमकार पांचाल, प्रेमपाल धीमान, अनिल पांचाल, सत्यदेव धीमान, अरविंद धीमान, धर्मेंद्र पांचाल, कुलदीप धीमान, संजय पांचाल, सभासद रजत धीमान, विनीत धीमान एवं सुशील धीमान सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Location :  Muzaffarnagar

Published :  18 July 2026, 6:17 AM IST

Advertisement