युवक को घेरकर क्यों बरसाए गए लाठी-डंडे? पुलिस जांच में सामने आएगा सच

सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आ गई है। वीडियो में चार से पांच युवक पीड़ित को घेरकर लाठी, डंडों, बेल्ट और लात-घूंसों से बुरी तरह पीटते नजर आ रहे हैं।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 18 July 2026, 5:32 AM IST
google-preferred

Muzaffarnagar: जनपद के तितावी थाना क्षेत्र में स्थित एक ईंट भट्ठे पर युवक के साथ बेरहमी से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है।

वायरल वीडियो में चार से पांच युवक एक व्यक्ति को घेरकर लाठी, डंडों, बेल्ट और लात-घूंसों से बेरहमी से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। मारपीट के दौरान पीड़ित के कपड़े तक फट गए और वह खुद को बचाने की लगातार कोशिश करता रहा।

वीडियो में हमलावर गाली-गलौज करते हुए लगातार हमला करते नजर आ रहे हैं। बीच-बचाव के लिए एक युवक आगे भी आया, लेकिन आरोपियों ने उसकी बात नहीं सुनी और मारपीट जारी रखी। कुछ ही देर में पीड़ित गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा।

पीड़ित की पहचान

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच की। जांच में पता चला कि यह घटना 10 मई 2026 की है और तितावी थाना क्षेत्र के एक ईंट भट्ठे पर हुई थी। पीड़ित की पहचान शान मोहम्मद, निवासी दधेड़ू कला, थाना चरथावल के रूप में हुई है। आरोप है कि शहजादा ने अपने 4 से 5 साथियों के साथ मिलकर किसी विवाद के चलते उसके साथ मारपीट की थी।

मुजफ्फरनगर में ड्रग्स माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार, लाखों के गांजे के साथ दो शातिर तस्कर गिरफ्तार

पुलिस की कार्रवाई

क्षेत्राधिकारी फुगाना नरेंद्र यादव बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

मुजफ्फरनगर में कौन चला रहा था वाहन चोरी का नेटवर्क? मुठभेड़ के बाद हुआ खुलासा

मामले में पुलिस का बयान

पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच की जा रही है और घटना में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Muzaffarnagar

Published :  18 July 2026, 5:30 AM IST

Advertisement