घर के अंदर ऐसा क्या हुआ कि पुत्र वधू ने ससुर पर धारदार हथियार से किया हमला

मुजफ्फरनगर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है। शुक्रवार को एक 67 वर्षीय बुजुर्ग पर उसकी पुत्रवधू ने कथित तौर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 18 July 2026, 6:00 AM IST
google-preferred

Muzaffarnagar: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में सनसनीखेज मामला सामने आया है। शुक्रवार को एक पुत्रवधू ने अपने 67 वर्षीय ससुर के प्राइवेट पार्ट पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसके चलते ससुर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तुरंत घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने हमलावर पुत्र वधू को भी मौके से हिरासत में लिया है।

दरसअल बुढाना कोतवाली क्षेत्र की सफीपुर पट्टी इलाके में एक 23 वर्षीय पुत्रवधू सैय्यदा ने अपने 67 वर्षीय ससुर जाकिर के प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से हमला कर दिया था जिसके चलते ससुर जाकिर गंभीर रूप से घायल हो गया था।

पति हरियाणा में करता है काम

बताया जा रहा है कि सैय्यदा के दो मासूम बच्चे हैं और उसका पति शहजाद हरियाणा में रिक्शा चलाने का काम करता है। जिसके चलते घर में ससुर जाकिर और उसकी पुत्रवधू सैय्यदा अपने दो बच्चो के साथ रहती थी।

पड़ोसियों ने बताया

आस पड़ोस के लोगों का कहना है कि पुत्रवधू सैय्यदा हमेशा सबको बताती थी कि उसका ससुर उसके साथ गलत काम करता है। जिसके चलते आज  पुत्रवधू सैय्यदा ने धारदार ब्लेड से अपने ससुर जाकिर के प्राइवेट पार्ट पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

मामले को लेकर पुलिस का बयान

मामले को लेकर सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि थाना बुढ़ाना के चंदेरी रोड पर की यह घटना है। पीआरबी द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला ने अपने ससुर के उसके प्राइवेट पार्ट पर हमला किया है।

युवक को घेरकर क्यों बरसाए गए लाठी-डंडे? पुलिस जांच में सामने आएगा सच

घायल जिला अस्पताल रवाना

इस सूचना पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची। और घायल अवस्था में उस व्यक्ति को सीएचसी बुढ़ाना लाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए उसको जिला अस्पताल रवाना कर दिया गया है।

मुजफ्फरनगर में कौन चला रहा था वाहन चोरी का नेटवर्क? मुठभेड़ के बाद हुआ खुलासा

इस संबंध में परिवार की तरफ से अभी थाना बुढ़ाना पर कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुआ है। प्रार्थना पत्र प्राप्त होते ही सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जाएगा और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Muzaffarnagar

Published :  18 July 2026, 5:56 AM IST

Advertisement