फर्राटा पंखा बना काल, एक ही परिवार के दो मासूमों की गई जान

बांदा में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। घर में लगे फर्राटा पंखे में उतरे करंट ने कुछ ही पलों में एक परिवार की खुशियां छीन लीं। इस हृदयविदारक घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 18 July 2026, 6:40 AM IST
google-preferred

Banda: जिले में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। घर में लगे फर्राटा पंखे में उतरे करंट की चपेट में आने से एक ही परिवार के दो मासूम भाई-बहन की मौत हो गई। 3 वर्षीय भाई को बचाने के लिए दौड़ी पांच वर्षीय बहन भी करंट की चपेट में आ गई। दोनों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Rohit Sharma के संन्यास को लेकर बड़ी खबर, बीसीसीआई ने लॉर्ड्स को लेकर तोड़ी चुप्पी

भाई को बचाने दौड़ी बहन

घटना बांदा नगर कोतवाली क्षेत्र के तिंदवारा गांव की है। जानकारी के अनुसार, बच्चू का 3 वर्षीय पुत्र शनि घर में लगे फर्राटा पंखे के संपर्क में आ गया। पंखे में करंट उतर आने से वह उससे चिपक गया। भाई को तड़पता देख उसकी पांच वर्षीय बहन प्रयांशी उसे बचाने के लिए दौड़ी, लेकिन जैसे ही उसने भाई को छुड़ाने की कोशिश की, वह भी करंट की चपेट में आ गई।

बच्चों की चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और किसी तरह बिजली का संपर्क खत्म कर दोनों को अलग किया। आनन-फानन में दोनों बच्चों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बांदा में बेटी के लव मैरिज से शुरू हुआ विवाद, दामाद ने सास को उतारा मौत के घाट

परिवार में मचा कोहराम

इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। एक ही पल में दो मासूम बच्चों की मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक की लहर है और हर किसी की आंखें नम हैं।

Location :  Banda

Published :  18 July 2026, 6:40 AM IST

Advertisement