Rohit Sharma के संन्यास को लेकर बड़ी खबर, बीसीसीआई ने लॉर्ड्स को लेकर तोड़ी चुप्पी

ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि रविवार को लॉर्ड्स में होने वाला वनडे मैच रोहित का आखिरी इंटरनेशनल मैच हो सकता है, लेकिन BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने ऐसी किसी भी बात को सिरे से खारिज कर दिया है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 18 July 2026, 12:33 AM IST
google-preferred

New Delhi: हिटमैन और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के अंतरराष्ट्रीय भविष्य को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने स्थिति पूरी तरह स्पष्ट कर दी है।

बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने उन सभी अटकलों को खारिज कर दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को लॉर्ड्स में खेला जाने वाला तीसरा वनडे रोहित शर्मा के करियर का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला हो सकता है।

बीसीसीआई सचिव ने क्या कहा?
देवजीत सैकिया ने कहा कि मीडिया में रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं। मैं पूरी दृढ़ता के साथ कहना चाहता हूं कि ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई है कि रोहित रविवार को लॉर्ड्स में अपना आखिरी मैच खेलेंगे। रोहित भारतीय वनडे टीम के नियमित सदस्य हैं और जब तक वह टीम की योजनाओं का हिस्सा रहेंगे, तब तक देश का प्रतिनिधित्व करते रहेंगे। दूसरे शब्दों में कहें तो लॉर्ड्स वनडे उनका आखिरी मैच नहीं होगा।

सीरीज का फैसला लॉर्ड्स में
भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। पहला मुकाबला भारत ने जीता था, जबकि दूसरे वनडे में इंग्लैंड ने वापसी करते हुए सीरीज बराबर कर दी। अब रविवार को ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाने वाला तीसरा और अंतिम वनडे सीरीज का विजेता तय करेगा।

इस मुकाबले से पहले बीसीसीआई सचिव के बयान ने रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर फिलहाल विराम लगा दिया है।

Rahul Singh Death Mystery: रोशन होने से पहले ही किसने बुझाया चिराग? सिसवा के राहुल सिंह केस के आरोपियों पर बड़ा अपडेट

रोहित का करियर रहा शानदार

  • रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल सलामी बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने अब तक 286 वनडे मैचों में 11,731 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके नाम कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज हुए हैं, जिनमें वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक लगाने का अनोखा कारनामा भी शामिल है।
  • कप्तान के रूप में उन्होंने भारत को 2023 वनडे विश्व कप के फाइनल तक पहुंचाया, जबकि 2025 चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब भी अपनी कप्तानी में दिलाया। इससे पहले वह मई 2025 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं।

रोहित की कप्तानी में भारत ने अपने नाम किए दो ICC ट्रॉफी

रोहित शर्मा भारत के सबसे कामयाब कप्तानों में से एक हैं। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम 2023 के वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंची थी। उन्होंने टीम को मैच की पहली गेंद से ही आक्रामक होकर खेलने का नया तरीका सिखाया, जिसने वनडे क्रिकेट में भारत का अंदाज पूरी तरह बदल दिया।

इसी नए टेम्पलेट की बदौलत भारत ने 2024 का टी-20 वर्ल्ड कप जीता और फिर 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी भी अपने नाम की। रोहित ने 2017 से 2025 के बीच तीनों फॉर्मेट को मिलाकर कुल 142 मैचों में कप्तानी की, जिनमें से भारत ने 103 मैचों में शानदार जीत दर्ज की।

जानिए महराजगंज के मेधावी वैज्ञानिक राहुल सिंह की संदिग्ध मौत का पूरा सच डाइनामाइट न्यूज़ पर

फिलहाल, भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज बेहद रोमांचक मोड़ पर है और रविवार, 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाले फाइनल मुकाबले में रोहित ही टीम इंडिया की ओपनिंग कमान संभालेंगे।

Location :  New Delhi

Published :  18 July 2026, 12:26 AM IST

Advertisement