

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में राज्यसभा सांसद डॉ. बाजपेई वेस्ट टू वंडर पार्क का निरीक्षण किया। पूरी खबर के लिए पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की ये रिपोर्ट
राज्यसभा सांसद डॉ. बाजपेई वेस्ट टू वंडर पार्क का निरीक्षण
लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां भारतीय जनता पार्टी यानी भाजपा के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश से निवर्तमान राज्यसभा सांसद एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. अशोक बाजपेई ने नगर पालिका परिषद परिसर में निर्मित 'वेस्ट टू वंडर पार्क' का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पार्क के खूबसूरती की सराहना की और नगर पालिका अध्यक्ष ईरा श्रीवास्तव और अधिशासी अधिकारी ने डॉ. बाजपेई को पार्क की विशेषताओं के बारे में बताया।
डॉ. बाजपेई ने की पार्क में निर्मित विभिन्न कलाकृतियों की सराहना
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार इस अवसर पर उनके साथ नगर पालिका के अधिकारीगण एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। डॉ. बाजपेई, जो भारत सेवा संस्थान के अध्यक्ष भी हैं, उन्होंने पार्क में निर्मित विभिन्न कलाकृतियों की सराहना करते हुए कहा कि यह पार्क स्वच्छता, नवाचार और पर्यावरण संरक्षण का बेहतरीन उदाहरण है। उन्होंने कहा कि कचरे से सुंदर चीजें बनाकर नगर पालिका ने न सिर्फ शहर की खूबसूरती बढ़ाई है, बल्कि लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक भी किया है।
बाजपेई ने रचनात्मक कार्यों को बढ़ावा देने की बात कही
निरीक्षण के दौरान डॉ. बाजपेई ने पार्क की संकल्पना, निर्माण प्रक्रिया और रखरखाव से जुड़ी जानकारी भी ली। साथ ही भविष्य में ऐसे और रचनात्मक कार्यों को बढ़ावा देने की बात कही। नगर पालिका अध्यक्ष ईरा श्रीवास्तव एवं अधिशासी अधिकारी ने डॉ. बाजपेई को पार्क की विशेषताओं से अवगत कराया और बताया कि यह पार्क न केवल पर्यावरण मित्र है, बल्कि शहरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र भी बनता जा रहा है।
वेस्ट टू वंडर पार्क की खासियतें:
1. कचरे से कलाकृति: वेस्ट टू वंडर पार्क में कचरे और कबाड़ से बनी अनोखी कलाकृतियां प्रदर्शित की गई है।
2. पर्यावरण शिक्षा: यह पार्क लोगों को पर्यावरण संरक्षण और कचरे के प्रबंधन के बारे में जागरूक करता है।
3. आकर्षक डिज़ाइन: पार्क में आकर्षक डिज़ाइन और सजावट होती है, जो लोगों को आकर्षित करती है।
4. शैक्षिक गतिविधियाँ: पार्क में शैक्षिक गतिविधियाँ और कार्यशालाएं आयोजित की जाती हैं, जो लोगों को कचरे के प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण के बारे में शिक्षित करती हैं।
5. पारिस्थितिक संतुलन: पार्क का उद्देश्य पर्यावरण और पारिस्थितिक संतुलन को बनाए रखना है, जो हमारे भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है।