अमेठी में मृतक लाइनमैन के घर पहुंचे राजेश अग्रहरी, दुख की घड़ी में बढ़ाया मदद का हाथ

अमेठी में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरी ने दिवंगत संविदा बिजली लाइनमैन शिव कुमार के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और भविष्य में भी हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 15 June 2026, 8:36 PM IST
google-preferred

Amethi: जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरी ने मानवता, संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय देते हुए दिवंगत संविदा बिजली लाइनमैन शिव कुमार के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की। यह सहायता राजेश मसाला की ओर से दी गई। जंगल टिकरी बारामासी निवासी संविदा बिजली लाइनमैन शिव कुमार की करंट लगने से मौत हो गई थी। शिव कुमार के निधन के बाद उनके परिवार पर संकटों का पहाड़ टूट पड़ा। इसी संकट को देखते हुए राजेश मसाला ने पीड़ितों एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देकर दुख की इस घड़ी में परिवार का हौसला बढ़ाने का प्रयास किया।

परिजनों से मिलकर जताई गहरी संवेदना

अमेठी के जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने दिवंगत शिव कुमार के घर पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की और गहरा शोक व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने परिवार के सदस्यों को सांत्वना देते हुए कहा कि शिव कुमार की असामयिक मृत्यु बेहद दुखद और पीड़ादायक घटना है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि वह शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

आर्थिक सहायता देकर दिया सहयोग का संदेश

जिला पंचायत अध्यक्ष ने परिवार को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह जरूरतमंदों और संकटग्रस्त परिवारों के साथ खड़ा रहे। उन्होंने कहा कि यह सहायता केवल आर्थिक सहयोग नहीं बल्कि परिवार के प्रति संवेदना और समर्थन का प्रतीक है।

उन्होंने कहा, “आज परिवार को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है। हम सभी इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ हैं और भविष्य में भी यदि किसी प्रकार की आवश्यकता होगी तो हर संभव मदद की जाएगी।”

Chaibasa: गांव की सहमति के बिना कैसे तय हुई जमीन? सलिगुटू में पुनर्वास को लेकर भड़का विरोध, प्रशासन पर उठे गंभीर सवाल

श्रद्धांजलि अर्पित कर दी अंतिम सम्मान

इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक, स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण भी मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत शिव कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उपस्थित लोगों ने परिवार को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।

स्थानीय नागरिकों का मानना है कि ऐसे मानवीय प्रयास समाज में एकजुटता और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं तथा जरूरतमंद परिवारों को कठिन परिस्थितियों से उबरने का संबल प्रदान करते हैं।

Location :  Amethi

Published :  15 June 2026, 8:04 PM IST

Advertisement