हिंदी
रायबरेली के महराजगंज कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। टूक गांव निवासी बीडीसी सदस्य रामचंद्र (पुत्र फाते) और उनकी पत्नी राधा गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हैदरगढ़ मार्ग पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।
रायबरेली में दर्दनाक सड़क हादसा (फोटो सोर्स डाइनामाइट न्यूज़)
Raebareli: रायबरेली के महराजगंज कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। टूक गांव निवासी बीडीसी सदस्य रामचंद्र (पुत्र फाते) और उनकी पत्नी राधा गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हैदरगढ़ मार्ग पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों पति-पत्नी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत मानवता दिखाते हुए घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) महराजगंज पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दोनों की हालत बेहद नाजुक बताई और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया।
डॉक्टरों के मुताबिक, दोनों को गंभीर चोटें आई हैं और उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं क्षेत्र में भी इस हादसे को लेकर चिंता का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
डीह थाना क्षेत्र के भरतगंज के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार से जा रहा टैम्पो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। टैम्पो में सवारियां भरी हुई थीं। हादसे से चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।
देवरिया में टीबी जैसी गंभीर बीमारियों को किस तरह किया जा सकता है खत्म? लोगों को ऐसे किया जागरूक
घायलों को तुरंत मौके से निकालकर सीएचसी पहुंचाया गया। वहां उनकी हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में घायलों को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस में हड़कंप मच गया। लोग मौके पर पहुंचकर घायलों की मदद करने लगे। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार टैम्पो की गति काफी तेज थी इस लिए यह घटना हुई है।