हिंदी
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी (सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Raebareli: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में 70 वर्षीय वृद्धा राम प्यारी की हत्या के मामले में पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना शिवगढ़ थाना क्षेत्र के कोडर गांव की है, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक कपिल सिंह, जो मृतका के पोते का दोस्त है, शराब के नशे में वृद्धा के घर पहुंचा था। वहां उसने अपने एक साथी के साथ बैठकर शराब पी। वृद्धा द्वारा घर में शराब पीने का विरोध करने पर विवाद बढ़ गया।
बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान वृद्धा राम प्यारी ने आरोपी को गाली दे दी, जिससे वह गुस्से में आ गया। इसके बाद आरोपी ने पास में पड़े डंडे से वृद्धा पर हमला कर दिया और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने सिर्फ मारपीट ही नहीं की बल्कि बाद में गला दबाकर वृद्धा की हत्या भी कर दी। वारदात के बाद वृद्धा का शव घर के अंदर खून से लथपथ हालत में बोर में मिला, जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई।
रायबरेली में पेंट की दुकान में लगी आग, लाखों का माल खाक
परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और संदिग्ध कपिल सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया डंडा भी बरामद कर लिया है।
क्षेत्राधिकारी महाराजगंज प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले में शामिल एक अन्य युवक अभी फरार है। उसकी तलाश के लिए पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार करने की बात कही गई है। इस घटना के बाद कोडर गांव में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग इस जघन्य वारदात से स्तब्ध हैं और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
Raebareli Protest: रायबरेली में बिजली व्यवस्था को लेकर फूटा जनाक्रोश, 15 दिन का अल्टीमेटम
पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है और आगे की जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी।
Location : Raebareli
Published : 26 April 2026, 12:23 PM IST
Topics : crime news Murder Case raebareli news UP News UP Police