हिंदी
सलोन क्षेत्र में गौ मांस तस्करी का मामला दर्ज
Raebareli: जनपद के सलोन क्षेत्र में गौ मांस तस्करी का मामला एक बार फिर सामने आया है। रूनीपुर के पास गौ मांस तस्करों द्वारा गौ वंश की निर्मम हत्या किए जाने के आरोप में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुरेश सिंह की ओर से की गई शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, जिला धर्म प्रसार विश्व हिंदू परिषद के सुरेश सिंह ने बताया कि गौ तस्कर गौ माता को तड़पता हुआ छोड़कर मौके से फरार हो गए। उन्होंने कहा कि पिछले कई महीनों से स्थानीय लोगों द्वारा ख्वाजापुर व पकसरावा के बीच नाले के किनारे और आसपास के जंगलों में लगातार गौ वंश की हत्या और मांस तस्करी की घटनाओं की जानकारी मिल रही थी।
Raebareli News: संदिग्ध हालत में लगी टायर की दुकान में आग, लाखों रुपये का सामान खाक
सुरेश सिंह का दावा है कि इस अवैध धंधे में कई नामी-गिरामी लोग भी शामिल हैं, जो अपने गुर्गों के माध्यम से बड़े पैमाने पर गौ तस्करी को अंजाम दे रहे हैं। सलोन क्षेत्र पहले से ही गौ तस्करों का सक्रिय अड्डा माना जाता रहा है। ख्वाजापुर, बड़ा घोसी का पुरवा और पकसरावा के बीच के जंगलों में यह गिरोह लगातार सक्रिय बताया गया है।
विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी का कहना है कि इस तस्करी गिरोह के तार अन्य जिलों और राज्यों से भी जुड़े हो सकते हैं, जिसके चलते यह नेटवर्क तेजी से फैल रहा है। स्थानीय लोग लंबे समय से इन घटनाओं से परेशान हैं और कई बार प्रशासन को सूचना देने के बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है।
सुरेश सिंह ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद ने इस गंभीर मुद्दे को संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों और प्रशासन के अधिकारियों के संज्ञान में ला दिया है। साथ ही सलोन में पनप रहे गौ तस्करी गिरोह और धर्मांतरण संबंधी गतिविधियों की जानकारी मुख्यमंत्री को भी भेजी जाएगी।
Raebareli Crime: एक दिन में दो चोरियां, बेखौफ बदमाश की कारस्तानी CCTV में कैद; पुलिस अलर्ट
घटना की जानकारी मिलने पर जिला धर्म प्रसार प्रमुख सुरेश सिंह के साथ जिला बजरंग दल संयोजक विनोद जी, नगर अध्यक्ष पप्पू कौशल, राजेश, ज्ञानप्रकाश, धीरज और सतीश समेत कई कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
Location : Raebareli
Published : 8 December 2025, 5:24 PM IST
Topics : Raebareli Crime Raebareli police up crime UP News