PWD महराजगंज की सड़कों को मिलेगी नई रफ्तार, इन मार्गों का होगा कायाकल्प, पहली किस्त जारी

PWD महराजगंज की सड़कों का कायाकल्प होने वाला है। शासन ने इन सड़कों को नई सौगात दी है। जिसकी पहली किस्त भी जारी हो गई है। जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए विकास की नई राह खुलने जा रही है। इससे आने वाले दिनों में लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी और विकास कार्यों को गति मिलेगी।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 9 February 2026, 1:02 AM IST
google-preferred

Maharajganj: जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए विकास की नई राह खुलने जा रही है। लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश (यातायात वर्ग) द्वारा जिले की जर्जर और पुरानी सड़कों के सामान्य मरम्मत एवं नवीनीकरण के लिए बड़ी धनराशि स्वीकृत की गई है।

शासन स्तर से जिले की कुल 269 सड़कों के लिए 40 करोड़ 37 लाख 69 हजार रुपये की मंजूरी दी गई है, जिसके सापेक्ष 8 करोड़ 7 लाख 58 हजार रुपये की प्रथम किस्त जारी कर दी गई है। इससे आने वाले दिनों में जिले भर में सड़क मरम्मत का काम तेज़ी से शुरू होने की उम्मीद है।

इतने सड़कों को मिली स्वीकृति

निर्माण खंड महराजगंज के अंतर्गत 179 सड़कों को स्वीकृति मिली है, जिनकी कुल लंबाई 186.835 किलोमीटर है। इन सड़कों पर 25 करोड़ 69 लाख 62 हजार रुपये की लागत आएगी, जिसके मुकाबले 5 करोड़ 13 लाख 97 हजार रुपये की पहली किस्त शासन द्वारा उपलब्ध करा दी गई है।

वहीं प्रांतीय खंड के तहत 90 सड़कों को शामिल किया गया है, जिनकी कुल लंबाई 99.908 किलोमीटर है। इन पर 14 करोड़ 68 लाख 7 हजार रुपये खर्च होंगे, जिसके सापेक्ष 2 करोड़ 93 लाख 61 हजार रुपये की प्रथम किस्त जारी हुई है।

पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल ने निचलौल में मृतक के पीड़ित परिवार से की मुलाकात, हर संभव मदद का दिया भरोसा

इन मार्गों की बदलेगी तस्वीर

इस प्रकार जिले की कुल 269 सड़कों की 286.743 किलोमीटर लंबाई के सुधार के लिए 40.37 करोड़ रुपये की योजना पर अमल शुरू हो चुका है। इन मार्गों में पुरैना के पांडेय टोला, हरिजन बस्ती व यादव टोला संपर्क मार्ग, कनकवहवां-बड़हरा सेमरखैया, नेता सुरहुरवां-दुबौली, पकड़ी खुटहा-बलुआ, सिसवा राजा संपर्क मार्ग, महुअवा कडहुकलया, सेखुई औराटार, महराजगंज-धनेवा धनेई-पनेवा पनेई, बैकुंठपुर कांशीराम आवास मार्ग, जंगल बैरिया अहमदपुर, चौक घोड़हवा-पड़ी खुर्द, कोहड़वल-महेशपुर कबेलवा, पुलिस लाइन हैलीपैड संपर्क मार्ग सहित अनेक ग्रामीण सड़कें शामिल हैं।

विकास कार्यों को मिलेगी गति

मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दोनों खंडों में चिन्हित सड़कों पर मरम्मत एवं नवीनीकरण का कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुचारु होगा, लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी और विकास कार्यों को गति मिलेगी।

महराजगंज में युवक की निर्मम हत्या से उबाल, गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजन; कब तक मिलेगा इंसाफ?

ग्रामीण संपर्क मजबूत होने से न केवल किसानों को बाजार तक पहुंच आसान होगी, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़े अवसर भी और बेहतर होंगे। यह योजना महराजगंज जिले के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Location : 
  • Maharajganj

Published : 
  • 8 February 2026, 11:29 PM IST

Advertisement
Advertisement