Prayagraj: जिस रिश्ते पर था भरोसा उसी ने लगाया दाग, पुलिस आयी एक्शन में

प्रयागराज में गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एमएनआईटी के एक असिस्टेंट प्रोफेसर पर छात्रा ने रेप का गंभीर आरोप लगाया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रोफेसर को कॉलेज गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद संस्थान में हड़कंप मच गया है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 12 August 2026, 1:50 AM IST
google-preferred

Prayagraj: एक बार फिर गुरु शिष्य परम्परा दागदार हुई है। पुलिस ने एक असिस्टेंट प्रोफेसर को गिरफ्तार किया है। छात्रा ने असिस्टेंट प्रोफेसर पर रेप का आरोप लगाया। छात्रा ने शिवकुटी पुलिस को लिखित तहरीर दी है। इसके बाद पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने असिस्टेंट प्रोफेसर को कॉलेज गेट के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस की कार्रवाई से एमएनआईटी में हड़कंप मच गया है।

यह है मामला

पूरे देश भर में प्रतिष्ठित इंजियरिंग संस्थान एमएनआईटी के एक असिस्टेंट प्रोफेसर पर रेप का आरोप लगा है। आरोप एक छात्रा ने लगाया है। छात्रा का कहना है असिस्टेंट प्रोफेसर उसे अकेले में बुलाते थे। और उसके साथ गलत काम करते थे। छात्रा ने यह आरोप शिवकुटी पुलिस को लिखित तहरीर देकर लगाया। इसके बाद शिवकुटी पुलिस ने शुरू कर दी। जांच में आरोप की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने असिस्टेंट प्रोफेसर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और उसकी तलाश शुरू कर दी।

एक साल से पुलिस को दे रहा था चकमा…1 लाख का इनामी गैंगस्टर आखिर STF के जाल में फंसा, प्रयागराज में ऐसे हुई गिरफ्तारी

पश्चिम बंगाल का है असिस्टेंट प्रोफेसर

एमएनआईटी में पोस्ट असिस्टेंट प्रोफेसर सौगत राय पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। सौगात का परिवार कोलकाता के कृष्णापुर थाना एरिया प्रफुल्ल कानन में रहता है। सौगत राय कई वर्ष से एमएनआईटी में पढ़ा रहा है।

चर्चा में रहता है एमएनआईटी

एमएनआईटी किसी न किसी मामले को लेकर हमेशा चर्चा में रहता है। लेकिन इस बार मामला बेहद शर्मनाक है। यह पहली बार है जब एमएनआईटी के किसी अध्यापक पर ऐसे गंभीर आरोप लगे। यह घटना एमएनआईटी की छवि पर धब्बा है। कॉलेज परिसर में इस घटना को लेकर के चर्चाओं का माहौल गर्म है।

रक्षाबंधन पर घर जाने का सपना अटका! प्रयागराज आने वाली ट्रेनों में सीटों का भारी संकट, कैसे घर पहुंचेंगे यात्री?

छात्र को देता था धमकी

छात्रा का आरोप है कि जब वह असिस्टेंट प्रोफेसर का विरोध करती थी तो वह असिस्टेंट प्रोफेसर उसे करियर खराब कर देने की धमकी देता था। असिस्टेंट प्रोफेसर छात्रा को सब्जेक्ट में फेल करने की भी धमकी देता था। मगर जब हद हो गई तो छात्रा ने शिकायत करना जरूरी समझा। और मामला पुलिस के पास पहुंच गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर को कॉलेज गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया है।

Location :  Prayagraj

Published :  12 August 2026, 1:47 AM IST

Related News

Advertisement