हिंदी
कांग्रेस का अनोखा विरोध
Raebareli: रायबरेली में भाजपा नेताओं की विवादित और "कलुषित मानसिकता" के विरोध में युवा कांग्रेस ने अनोखे तरीके से अपनी आवाज बुलंद की। बुधवार को रायबरेली युवा कांग्रेस के बैनर तले तिलक भवन परिसर में "बुद्धि शुद्धि यज्ञ" का आयोजन किया गया। इस प्रतीकात्मक विरोध कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेताओं को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, यह यज्ञ भाजपा नेताओं की असंवेदनशील बयानबाज़ी, जनभावनाओं को आहत करने वाली राजनीति और लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने वाले कृत्यों के खिलाफ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुई, जिसमें यज्ञ के माध्यम से आहुति देकर भाजपा नेताओं को सकारात्मक और संवेदनशील राजनीति अपनाने की प्रार्थना की गई।
इस मौके पर युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अभिनव तिवारी 'संगम' ने कहा, “भाजपा नेताओं के बयान न सिर्फ सामाजिक सद्भाव को नुकसान पहुँचा रहे हैं, बल्कि लोकतंत्र की नींव को भी हिला रहे हैं। आज का यह यज्ञ प्रतीकात्मक है लेकिन इससे यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि अब जनता और युवाओं की सहनशीलता की सीमा पार हो चुकी है।”
उन्होंने आगे कहा कि जब तक भाजपा "नफ़रत, झूठ और विभाजन" की राजनीति छोड़कर जनसेवा और संवैधानिक मूल्यों पर आधारित राजनीति नहीं अपनाती, तब तक कांग्रेस का विरोध लोकतांत्रिक और रचनात्मक तरीकों से लगातार जारी रहेगा।
इस कार्यक्रम में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। हरचंदपुर विधानसभा अध्यक्ष सौरभ अवस्थी, सदर अध्यक्ष सोहेल खान, शहर अध्यक्ष पुष्पा यादव, कांग्रेस नेता अमीन पठान, अतुल कुमार शर्मा, अरबाज खान, ऋषभ मिश्रा, स्वामीपाल, विवेक भारद्वाज, और विनोद मौर्य सहित कई नेता उपस्थित रहे।
मनु भाकर का नया कदम: स्पोर्ट्स मैनेजमेंट में एमबीए करने का निर्णय, जानें इस कोर्स का महत्व
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में यह संकल्प लिया कि वे लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए हर मंच पर आवाज उठाते रहेंगे। रायबरेली युवा कांग्रेस का यह आयोजन न केवल एक राजनीतिक प्रतिक्रिया था, बल्कि जनभावनाओं के सम्मान और लोकतांत्रिक मूल्यों की पुनर्स्थापना की एक अपील भी थी।
फतेहपुर में स्वतंत्रता दिवस से पहले ही देशभक्ति में डूबे लोग, किया गया ये खास कार्यक्रम
Location : Raebareli
Published : 13 August 2025, 6:45 PM IST
Topics : bjp Congress Politics News raebareli news UP News