गोरखपुर में बाइक चोर पर कसा शिकंजा, पुलिस ने शातिर को दबोचा

गोरखपुर के गोरखनाथ थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शातिर बाइक चोर सुहैल उर्फ पुलुर को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास भी सामने आया है।

Gorakhpur: शहर की सड़कों पर चुपचाप घूमकर मौका तलाशने वाले बाइक चोरों के लिए अब गोरखपुर पुलिस खतरे की घंटी बनती जा रही है। अपराध पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गोरखनाथ पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले अपराधियों में खलबली मची हुई है।

अभियान के तहत मिली बड़ी कामयाबी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देश पर चल रहे विशेष अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण में थाना गोरखनाथ पुलिस लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने  सुहैल उर्फ पुलुर को दबोच लिया। आरोपी के पास से चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। बरामदगी के बाद मुकदमे की बढ़ोतरी की गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

अपहरण कांड में गोरखपुर कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी को सुनाई 20 साल की कैद; जानें कैसे दिया था वारदात को अंजाम

ऐसे हुआ चोरी का खुलासा

31 जनवरी 2026 को थाना गोरखनाथ क्षेत्र से एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस अभियुक्त तक पहुंची और उसे चोरी की बाइक के साथ धर दबोचा।

कौन है सुहैल उर्फ पुलुर

गिरफ्तार अभियुक्त सुहैल उर्फ पुलुर पुत्र स्वर्गीय उस्मान, ग्राम परसा उर्फ अगलहवा, थाना गोला, जनपद गोरखपुर का रहने वाला है। फिलहाल वह अजयनगर, थाना गोरखनाथ क्षेत्र में रह रहा था और वहीं से चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था।

गोरखपुर में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, ताबड़तोड़ फायरिंग कर मारी गोली, इलाके में दहशत

पुराना अपराधी निकला अभियुक्त

पुलिस रिकॉर्ड खंगालने पर सामने आया कि सुहैल कोई नया अपराधी नहीं है। उसके खिलाफ वर्ष 2026 में थाना गोरखनाथ, 2025 में थाना तिवारीपुर, 2024 में थाना गोरखनाथ और 2022 में थाना बड़हलगंज में वाहन चोरी और अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। इस कार्रवाई को अंजाम देने में प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अवधेश पाण्डेय, उपनिरीक्षक अनुराग सिंह, कांस्टेबल शिवम शुक्ला, वीरेंद्र यादव और संदीप कुशवाहा की अहम भूमिका रही।

Location : 
  • Gorakhpur

Published : 
  • 4 February 2026, 3:19 AM IST

Advertisement
Advertisement