गोरखपुर: घने कोहरे में फोरलेन बना हादसों का अड्डा, पांच वाहनों की भीषण टक्कर से मचा हड़कंप

गोरखपुर के सोनबरसा बाजार के पास घने कोहरे में फोरलेन पर खड़े खराब कंटेनर के कारण पांच वाहन आपस में टकरा गए। दो बसों में सवार दर्जनों यात्रियों को हल्की चोटें आईं, यातायात आधे घंटे तक ठप रहा।

Gorakhpur: मंगलवार सुबह घने कोहरे ने एक बड़े सड़क हादसे को जन्म दे दिया। चौरी-चौरा तहसील क्षेत्र के सोनबरसा बाजार के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब फोरलेन पर खड़े एक खराब कंटेनर की वजह से एक के बाद एक पांच वाहन आपस में टकरा गए। हादसा इतना भयावह था कि सड़क पर चीख-पुकार मच गई और फोरलेन पर करीब आधे घंटे तक यातायात पूरी तरह ठप हो गया। गनीमत रही कि इस भीषण दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि दर्जनों यात्रियों को हल्की चोटें जरूर आईं।

सुबह-सुबह कोहरे में दिखा मौत का मंजर

मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम थी। इसी दौरान दिल्ली से बिहार जा रही एक प्राइवेट बस सोनबरसा बाजार के पास बेलवा खुर्द गांव के सामने फोरलेन पर सड़क किनारे खड़े खराब कंटेनर से जा टकराई। बस में करीब 50 यात्री सवार थे। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

गोरखपुर में 2 करोड़ का गबन…कैण्ट पुलिस ने शातिर कैशियर को दबोचा, शहर में हड़कंप

चेतावनी बोर्ड नहीं

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह कंटेनर बीते चार दिनों से उसी स्थान पर खड़ा था, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि एनएचएआई विभाग की ओर से न तो उसके पीछे कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया था और न ही कोई सेफ्टी बैरिकेड। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सुरक्षा संकेतक लगाए गए होते तो यह हादसा टाला जा सकता था।

एक के बाद एक टकराए वाहन

पहली टक्कर के बाद सड़क पर यातायात बाधित हो गया। इसी बीच सुबह करीब 8:30 बजे गोरखपुर से पड़रौना जा रही ट्रक से अनुबंधित एक बस आगे खड़ी प्राइवेट बस से जा भिड़ी। इस बस में लगभग 27 यात्री सवार थे। हालात यहीं नहीं रुके, पीछे से आ रहा एक अन्य कंटेनर भी नियंत्रण खो बैठा और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से टकरा गया। जिससे हादसा और ज्यादा गंभीर हो गया।

राहत कार्य में जुटी पुलिस और एनएचएआई

सूचना मिलते ही सोनबरसा चौकी पुलिस और एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। दोनों बसों में सवार यात्रियों को हल्की चोटें आईं। जिन्हें मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। किसी को अस्पताल रेफर नहीं किया गया। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया गया। जिसके बाद करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद फोरलेन पर यातायात बहाल हो सका।

अपहरण कांड में गोरखपुर कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी को सुनाई 20 साल की कैद; जानें कैसे दिया था वारदात को अंजाम

Location : 
  • Gorakhpur

Published : 
  • 4 February 2026, 1:25 AM IST

Advertisement
Advertisement