हिंदी
PM Awas Yojana से बदली पूजा की जिंदगी (img: Dynamite news)
Deoria: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के बैतालपुर नगर पंचायत की रहने वाली पूजा पत्नी पन्नेलाल के लिए पक्का मकान लंबे समय से एक सपना था। परिवार के साथ वह मिट्टी से बने कच्चे मकान में रहती थीं और बारिश के मौसम में घर की छत से पानी टपकने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। बच्चों के साथ परिवार को हर बरसात में सुरक्षित जगह की चिंता बनी रहती थी।
पूजा को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया। जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा), देवरिया के अधिकारियों और कर्मचारियों की मदद से उनका आवेदन प्रक्रिया में शामिल किया गया। आवेदन स्वीकृत होने के बाद उन्हें आवास निर्माण के लिए स्वीकृति पत्र मिला और पहली किश्त की राशि बैंक खाते में भेजी गई।
Deoria News: चुनाव को लेकर देवरिया में गरजा संयुक्त वामपंथी दल, CEC ज्ञानेश कुमार पर लगाए गंभीर आरोप
पूजा के अनुसार, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उन्हें पहली, दूसरी और तीसरी किश्त समय-समय पर प्राप्त हुई। इन किश्तों की मदद से आवास का निर्माण पूरा हो सका। अब उनका परिवार कच्चे मकान की परेशानियों से बाहर निकलकर पक्के घर की सुरक्षित छत के नीचे रह रहा है।
पक्का मकान बनने के बाद पूजा ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना की मदद से उनके परिवार की रहने की स्थिति में बड़ा बदलाव आया है। जिस पक्के घर का सपना वह लंबे समय से देख रही थीं, वह अब पूरा हो चुका है।
Location : Deoria
Published : 29 September 2026, 5:23 PM IST