प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0: 90 हजार लाभार्थियों को प्रथम किस्त का हस्तांतरण, 1562 लाभार्थी हुए लाभान्वित
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 90 हजार लाभार्थियों के खातों में 900 करोड़ रुपये की पहली किस्त ट्रांसफर की। विकास भवन सभागार में इसका लाइव प्रसारण किया गया, जिसमें जनपद के 1562 लाभार्थियों ने हिस्सा लिया और योजना से जुड़ी जानकारी प्राप्त की।