महराजगंज में जेल की दीवारों के पीछे क्या हुआ? कैदी की मौत से हड़कंप

महराजगंज जिला जेल में बंद एक विचाराधीन कैदी की संदिग्ध हालात में मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। मृतक हरिवंश 6 दिसंबर से दुष्कर्म के एक मामले में न्यायिक हिरासत में जिला जेल में बंद था।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 17 December 2025, 7:12 PM IST
google-preferred

Maharajganj: जेल की ऊंची दीवारों के पीछे क्या हुआ। इसका सच अभी बाहर नहीं आया है लेकिन एक परिवार की दुनिया उजड़ चुकी है। यूपी के महराजगंज जिला जेल में बंद एक बंदी की संदिग्ध हालात में मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। जैसे ही मृतक का शव गांव पहुंचा। घर में चीख-पुकार मच गई और मातम का माहौल छा गया। गांव से लेकर श्मशान घाट तक सिर्फ एक ही चर्चा रही।आखिर जेल के अंदर ऐसा क्या हुआ, जिसने एक युवक की जान ले ली।

जिला जेल में बंद कैदी की संदिग्ध मौत

मामला महराजगंज जिला जेल से जुड़ा है। जहां बंद कैदी हरिवंश की मंगलवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। जेल प्रशासन के मुताबिक, 16 दिसंबर को हरिवंश की हालत अचानक खराब हुई। जिसके बाद उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने के कुछ ही देर बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस खबर के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया और उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।

तेज रफ्तार का कहर: सिंदुरिया में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, पढ़ें पूरी खबर

दुष्कर्म के मामले में था जेल में

मृतक हरिवंश 6 दिसंबर से दुष्कर्म के एक मामले में न्यायिक हिरासत में जिला जेल में बंद था। जेल में रहते हुए उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने और मौत हो जाने की खबर ने परिजनों को पूरी तरह तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि हरिवंश को पहले से कोई गंभीर बीमारी नहीं थी। ऐसे में उसकी मौत संदेह के घेरे में है।

उद्योग–व्यापार बंधु की समीक्षा में डीएम का सख्त रुख: लंबित ऋण एक सप्ताह में निस्तारित हों

शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम

बुधवार को जब हरिवंश का शव गांव पहुंचा तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। ग्रामीणों और रिश्तेदारों की भारी भीड़ जमा हो गई। घर में मातम पसरा रहा और हर आंख नम दिखी। शव को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। जहां हर कोई बस यही सवाल करता रहा कि आखिर जेल में ऐसा क्या हुआ।

जांच की जा रही है: पुलिस

पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है।

Location : 
  • Maharajganj

Published : 
  • 17 December 2025, 7:12 PM IST

Advertisement
Advertisement