हिंदी
अमेठी थाना क्षेत्र के रायबरेली–अमेठी मार्ग पर महाराजपुर के पास शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार अज्ञात डम्फर ने मॉर्निंग वॉक पर निकले दो लोगों को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।
अमेठी से हैरान कर देने वाला मामला
Amethi: अमेठी थाना क्षेत्र के रायबरेली–अमेठी मार्ग पर महाराजपुर के पास शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार अज्ञात डम्फर ने मॉर्निंग वॉक पर निकले दो लोगों को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। घटना के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया, जिससे इलाके में गुस्सा और दहशत का माहौल है।
हादसे में नरैनी निवासी 55 वर्षीय कमलेश सिंह जगन्नाथ की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं बियसिया गांव निवासी रामशंकर तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अमेठी भिजवाया। घायल की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों व्यक्ति रोज की तरह सुबह टहलने निकले थे। घर से कुछ दूर ही पहुंचे थे कि पीछे से तेज रफ्तार डम्फर आया और दोनों को रौंदते हुए आगे निकल गया। हादसे के बाद चालक मौके से वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस ने डम्फर की पहचान और गिरफ्तारी के लिए सर्च अभियान तेज कर दिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। मृतक के घर में कोहराम मच गया है। परिजनों ने बताया कि दोनों रोज सुबह बेहतर स्वास्थ्य के लिए मॉर्निंग वॉक पर निकलते थे। किसी को अंदाजा नहीं था कि यह सैर मौत का सफर बन जाएगी।
मैनपुरी में दहेज प्रकरण गरमाया, मुकदमा वापस लेने का बनाया दबाव, जानें पूरा मामला
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक अमेठी रवि सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत अस्पताल भिजवाया गया। फरार डम्फर की पहचान कर उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं।
फिलहाल खबर लिखे जाने तक डम्फर चालक का कोई सुराग नहीं मिल सका है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।