अमेठी से चौंकाने वाली घटना, पेड़ से लटका मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी
उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां सुबह घर से नित्य क्रिया के लिए निकले युवक का शव कुछ ही देर बाद गांव के बाहर पेड़ से लटका हुआ मिला। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि परिजनों का कहना है कि घटना से पहले सब कुछ सामान्य था और किसी तरह का विवाद भी नहीं हुआ था।