हिंदी
सपा कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन (Img: Google)
Noida: नोएडा के सेक्टर-19 स्थित सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर आज समाजवादी पार्टी (सपा) ने जोरदार प्रदर्शन किया। सपा के नोएडा महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में शहर के गरीब और मजदूर वर्ग की समस्याओं को लेकर प्रशासन को चेतावनी दी गई।
पार्टी ने मुख्यमंत्री के नाम एक 9 सूत्रीय ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि अगर इन मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो यह वर्ग शहर छोड़ने को मजबूर हो जाएगा। डॉ. आश्रय गुप्ता ने प्रदर्शन के दौरान कहा, “नोएडा में बड़ी आबादी मेहनतकश मजदूरों की है, जो मुश्किल से अपने परिवार का पेट पाल रहे हैं। सरकार की योजनाओं का लाभ इन्हें नहीं मिल रहा। यह सीधे आम आदमी के जीवन को प्रभावित कर रहा है।”
प्राइवेट स्कूल फीस, ड्रेस और किताबों के नाम पर अभिभावकों का आर्थिक शोषण कर रहे हैं। सपा ने इसे तुरंत रोकने की मांग की।
अनुभवहीन डॉक्टर और आधुनिक सुविधाओं की कमी के कारण मरीजों को दिल्ली रेफर किया जाता है। अवैध वसूली और पार्किंग शुल्क बंद करने की मांग की गई।
डीएम और नपा चेयरमैन ने बुद्ध पूर्णिमा व श्रमिक दिवस पर दी श्रद्धांजलि, कर्मचारियों को किया सम्मानित
5 किलो सिलेंडर रिफिलिंग में भारी धांधली और ऊंची कीमतों पर रोक लगाने की मांग उठाई।
निजी अस्पतालों में टेस्ट और मेडिक्लेम के नाम पर ठगी हो रही है। सभी निजी अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड स्वीकार किए जाने और गरीबों को मुफ्त इलाज की मांग की गई।
मूलभूत सुविधाओं की कमी वाले कार्यालय को हाईटेक बनाने और जनता का समय बचाने की मांग।
Labour Day पर नोएडा में हाई अलर्ट! धारा 163 लागू, सपा आज करेगी प्रदर्शन
हर 2 किलोमीटर पर फायर ब्रिगेड गाड़ियां और तंग गलियों के लिए विशेष अग्निशमन व्यवस्था की मांग।
ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने में भ्रष्टाचार और समय की लंबी अवधि को खत्म करने की मांग।
आंदोलनों के दौरान जेल भेजे गए मजदूरों को तुरंत रिहा करने, मुकदमे वापस लेने और उचित क्षतिपूर्ति देने की मांग।
निजी स्कूल और अस्पताल सस्ती शिक्षा और इलाज नहीं दे रहे। इस पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई।
समाजवादी पार्टी ने स्पष्ट किया कि नोएडा जैसे महंगे शहर में आम आदमी का दम घुट रहा है। पार्टी ने चेतावनी दी कि अगर इन मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो वह सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगी। प्रदर्शन में महानगर कार्यकारिणी के वरिष्ठ पदाधिकारी और भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Location : Noida
Published : 1 May 2026, 1:15 PM IST