हिंदी
प्रतीकात्मक तस्वीर (Img: Google)
Noida: मजदूर दिवस के मौके पर नोएडा इस बार पूरी तरह हाई अलर्ट पर है। प्रशासन ने किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए जिले को 11 जोन और 49 सेक्टर में बांट दिया है। पिछले दिनों हुए श्रमिक आंदोलन में हुई हिंसा को देखते हुए इस बार सुरक्षा व्यवस्था को बेहद सख्त रखा गया है। पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ लगातार निगरानी की जा रही है।
नोएडा में 30 अप्रैल से 8 मई तक धारा 163 लागू कर दी गई है, ताकि किसी भी तरह की भीड़, प्रदर्शन या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाली स्थिति को रोका जा सके। डीसीपी, एडीसीपी, एसीपी से लेकर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को विभिन्न इलाकों में तैनात किया गया है। महिला पुलिसकर्मियों और पीएसी के जवानों को भी संवेदनशील क्षेत्रों में लगाया गया है।
सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 50 से अधिक स्थानों पर ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है। औद्योगिक क्षेत्र, प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सीसीटीवी कैमरों के जरिए हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। कंट्रोल रूम से रियल टाइम मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि किसी भी स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।
Labour Day 2026: कैसे हुई मजदूर दिवस की शुरुआत? जानिए 1 मई का इतिहास और 2026 की थीम का असली मतलब
औद्योगिक इकाइयों और लघु उद्योग क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि मजदूर दिवस के दौरान कोई भी प्रदर्शन या सभा कानून-व्यवस्था को प्रभावित न करे और माहौल शांतिपूर्ण बना रहे।
13 अप्रैल को हुए श्रमिक आंदोलन में हुई हिंसा ने प्रशासन को और सतर्क कर दिया है। इसी वजह से इस बार अन्य जिलों से भी अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है। हर संभावित स्थिति पर नजर रखी जा रही है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।
UP News: कमर्शियल गैस सिलिंडर के दाम में 993 रुपये की भारी वृद्धि, अब चुकानी होगी इतनी कीमत
इसी बीच समाजवादी पार्टी ने मजदूर दिवस पर प्रदर्शन का ऐलान किया है। पार्टी का कहना है कि श्रमिक आंदोलन के दौरान गिरफ्तार लोगों की रिहाई, सरकारी और निजी अस्पतालों की समस्याएं, स्कूल फीस और अन्य जनहित के मुद्दों को लेकर यह प्रदर्शन किया जाएगा।
मजदूर दिवस के अवसर पर कई बड़े ऐलान की उम्मीद है। ग्रेटर नोएडा में 350 बेड का ईएसआई अस्पताल बनाने की योजना पर काम चल रहा है। इसके अलावा श्रमिकों के लिए हॉस्टल और सस्ते आवास योजना के तहत वन बीएचके और टू बीएचके फ्लैट्स देने की तैयारी भी है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में श्रमिकों के लिए कई बड़ी योजनाओं की घोषणा कर सकते हैं। इनमें स्वास्थ्य, आवास और कल्याण से जुड़ी नई पहल शामिल हो सकती हैं, जिससे लाखों श्रमिकों को सीधा लाभ मिलेगा।
Location : Noida
Published : 1 May 2026, 10:17 AM IST