UP News: कमर्शियल गैस सिलिंडर के दाम में 993 रुपये की भारी वृद्धि, अब चुकानी होगी इतनी कीमत

UP News: उत्तर प्रदेश में कमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमतों में एकमुश्त 993 रुपये का बड़ा इजाफा किया गया है। गोरखपुर और आसपास के इलाकों में अब सिलिंडर ₹3255 के पार पहुंच गया है। जानें इस बढ़ोत्तरी का आम जनता और व्यापारियों पर क्या असर पड़ेगा।

Updated : 1 May 2026, 8:09 AM IST
google-preferred

Lucknow: उत्तर प्रदेश में महंगाई ने एक बार फिर आम आदमी और व्यापारियों की कमर तोड़ दी है। तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमतों में ऐतिहासिक बढ़ोत्तरी की है। गोरखपुर सहित पूरे प्रदेश में कमर्शियल सिलिंडर के दाम एकमुश्त 993 रुपये बढ़ा दिए गए हैं। इस वृद्धि के बाद, जो सिलिंडर पहले ₹2262.50 में उपलब्ध था, अब उसके लिए ग्राहकों को ₹3255.50 खर्च करने होंगे।

मांगलिक सीजन और रेस्टोरेंट संचालकों की बढ़ी चिंता

वर्तमान में शादियों और मांगलिक कार्यक्रमों का सीजन चल रहा है, ऐसे में कमर्शियल सिलिंडर की मांग चरम पर है। हलवाइयों से लेकर बड़े कैटरर्स तक इसी सिलिंडर का उपयोग करते हैं। अचानक हुई इस लगभग एक हजार रुपये की बढ़ोत्तरी ने मांगलिक कार्यक्रमों के बजट को पूरी तरह बिगाड़ दिया है। रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों के लिए भी अब खाने की कीमतें स्थिर रखना चुनौतीपूर्ण होगा।

IPL 2026: इन 5 दिग्गजों के खराब प्रदर्शन ने डुबोई मुंबई इंडियंस की नैया, ट्रेड और ऑक्शन की रणनीति पर उठे सवाल

घरेलू गैस संकट के बीच बढ़ी थी निर्भरता

घरेलू गैस कनेक्शन (Domestic Gas) पर 'डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड' (DAC) की अनिवार्यता और सीमित सप्लाई के कारण बहुत से लोगों ने कमर्शियल सिलिंडर का विकल्प चुनना शुरू कर दिया था।

Auraiya News: अवैध प्लाटिंग पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, जैतापुर में डीएम के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, बिल्डरों में मचा हड़कंप

लेकिन अब इस भारी कीमत वृद्धि ने उन उपभोक्ताओं के सामने भी संकट खड़ा कर दिया है। जानकारों का मानना है कि इस बढ़ोत्तरी का सीधा असर बाहर मिलने वाले भोजन और अन्य सेवाओं की कीमतों पर पड़ेगा।

Location :  Lucknow

Published :  1 May 2026, 8:09 AM IST

Advertisement