हिंदी
समाजवादी पार्टी (SP) के प्रमुख अखिलेश यादव ने लखनऊ में प्रेस वार्ता
Lucknow: समाजवादी पार्टी (SP) के प्रमुख अखिलेश यादव ने लखनऊ में प्रेस वार्ता के दौरान विश्वकर्मा समाज को लेकर कई घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि अगर भविष्य में समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो भगवान विश्वकर्मा जयंती पर फिर से अवकाश घोषित किया जाएगा और लखनऊ के रिवर फ्रंट पर भगवान विश्वकर्मा जी के मंदिर का निर्माण कराया जाएगा।
अखिलेश यादव ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा देश के कारीगरों, शिल्पकारों और निर्माण से जुड़े लोगों के आराध्य हैं। उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा समाज के विकास के लिए सपा सरकार विशेष योजनाएं और अलग बजट की व्यवस्था करेगी।
सपा प्रमुख ने कहा कि विश्वकर्मा समाज के कारीगरों और शिल्पकारों को बाजार उपलब्ध कराने, उत्पादन बढ़ाने और आर्थिक सहयोग देने के लिए योजनाएं बनाई जाएंगी।
उन्होंने कहा कि छोटे कारीगरों और पारंपरिक हुनर से जुड़े लोगों को आगे बढ़ाने के लिए सरकार की ओर से विशेष प्रयास किए जाएंगे।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर नौकरी और रोजगार के रास्ते खोलने का काम किया जाएगा।@samajwadiparty @mediacellsp @yadavakhilesh #AkhileshYadav #SamajwadiParty #VishwakarmaJayanti #Lucknow #UPPolitics pic.twitter.com/60Ny1GyvG0
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) September 17, 2026
प्रेस वार्ता के दौरान अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार में भ्रष्टाचार और लूट सबसे ज्यादा हुई है।
उन्होंने कहा कि लखनऊ और दिल्ली के बीच ऐसी व्यवस्था चल रही है जिसमें यह देखने की कोशिश हो रही है कि किसे ज्यादा फायदा पहुंचाया जाए। ये आरोप अखिलेश यादव ने बीजेपी पर लगाए।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लखनऊ में प्रेस वार्ता के दौरान बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा इतनी लूट, इतना भ्रष्टाचार किसी सरकार में नहीं हुआ जितना भारतीय जनता पार्टी में हुआ है।@samajwadiparty @mediacellsp @yadavakhilesh #AkhileshYadav #SamajwadiParty #VishwakarmaJayanti #Lucknow… pic.twitter.com/4rZsoAdHCT
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) September 17, 2026
अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर रोजगार के अवसर बढ़ाने और युवाओं के लिए नौकरी के रास्ते खोलने का काम किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी युवाओं, कारीगरों और समाज के विभिन्न वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए नीतियां बनाएगी।
Location : Lucknow
Published : 17 September 2026, 1:48 PM IST
Topics : akhilesh yadav news Samajwadi Party UP Election news UP Politics Vishwakarma Jayanti Holiday