मुजफ्फरनगर: बारिश के बीच सड़क पर क्यों उतरे SSP? अलविदा जुमे पर क्यों सड़कों पर उतरी पुलिस, पढ़ें पूरी खबर

मुजफ्फरनगर में बारिश के बीच अलविदा जुमे की नमाज शांति से संपन्न हुई। SSP संजय कुमार वर्मा ने खुद सड़कों पर उतरकर सुरक्षा का जायजा लिया और ईद-नवरात्रि पर अराजकता फैलाने वालों को सख्त चेतावनी दी।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 20 March 2026, 5:11 PM IST
google-preferred

Muzaffarnagar: जनपद मुजफ्फरनगर में आज अलविदा जुमे की नमाज भारी बरसात के बीच अत्यंत शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए खुद मुजफ्फरनगर एसएसपी संजय कुमार वर्मा भारी पुलिस बल के साथ संवेदनशील इलाकों की सड़कों पर उतरे और पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा।

संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च और कड़ी सुरक्षा

अलविदा जुमे की नमाज के मद्देनजर शहर की प्रमुख मस्जिदों, मदरसों और ईदगाहों के बाहर सुबह से ही भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। बारिश के बीच भी पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी पर डटे रहे। एसएसपी संजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में एसपी सिटी, सीओ सिटी और कोतवाली, खालापार व सिविल लाइंस के इंस्पेक्टरों ने पूरे दलबल के साथ फ्लैग मार्च निकाला।

एसएसपी की चेतावनी: अराजकता फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

कल मनाए जाने वाले ईद-उल-फितर के त्योहार को देखते हुए एसएसपी ने स्पष्ट चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति शांति व्यवस्था में अवरोध उत्पन्न करने या अराजकता फैलाने का प्रयास करेगा, तो उस पर न केवल मुकदमा दर्ज किया जाएगा, बल्कि कठोरतम वैधानिक कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जाएगा। एसएसपी ने बताया कि जिलाधिकारी (DM) से भी समन्वय स्थापित कर बारिश के कारण उत्पन्न होने वाली संभावित अव्यवस्थाओं पर नजर रखी जा रही है।

एटा में क्यों अचानक सख्त हुई पुलिस? अलविदा जुमा और नवरात्रि से पहले ड्रोन-सीसीटीवी की निगरानी ने बढ़ाई हलचल

सांप्रदायिक सौहार्द और 'मिशन शक्ति' का संगम

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वर्तमान में न केवल ईद का उल्लास है, बल्कि चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व भी चल रहा है। मंदिरों में माँ दुर्गा की पूजा और शासन का 'मिशन शक्ति' कार्यक्रम भी साथ-साथ आयोजित हो रहा है।

"गर्व से कहें हम भारतीय हैं": विकास में सहयोग की अपील

दिल्ली में मार्च में ही ‘मई वाली गर्मी’ का अंत: जानें आखिर किस दुर्लभ वेदर सिस्टम ने कैसे गिराया 7°C तक पारा?

अपने संबोधन में एसएसपी ने भावुक अपील करते हुए कहा, "हमें गर्व होना चाहिए कि हम भारत जैसे महान देश के निवासी हैं। विकास में हर नागरिक को सहयोग करना चाहिए ताकि हमारा देश और शक्तिशाली बन सके।"

Location : 
  • Muzaffarpur

Published : 
  • 20 March 2026, 5:11 PM IST

Advertisement