हिंदी
वायरल वीडियो के बाद पुलिस एक्शन में
Muzaffarnagar: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो के बाद पुलिस ने एक नाबालिग युवती को ले जाने के मामले में कार्रवाई की है। वायरल वीडियो में एक महिला एक नाबालिग युवती को बुर्के की आड़ में ई-रिक्शा से ले जाते हुए दिखाई दे रही है। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने संबंधित महिला को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रही है। जिसमें एक मुस्लिम महिला हिंदू नाबालिक युवती को बुर्के की आड़ में जबरन अपहरण कर ई रिक्शा से लेकर जाते हुए नजर आ रही है।
नाबालिग युवती को ले जा रही महिला
जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरिनगर गांव का है। बताया जा रहा है कि सोमवार को गांव की रहने वाली एक नाबालिग युवती को एक महिला अपने साथ ई-रिक्शा से कहीं लेकर जा रही थी। इसी दौरान रिक्शा में मौजूद गांव की ही एक अन्य युवती ने नाबालिग को पहचान लिया और इसको लेकर हंगामा शुरू हो गया।
इसके बाद मामले की जानकारी नाबालिग के परिजनों को दी गई। परिजन मौके पर पहुंचे और महिला को पकड़ लिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुरकाजी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को हिरासत में ले लिया।
पुलिस के अनुसार, इस मामले में आरोपी महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि महिला नाबालिग को कहां और किस उद्देश्य से लेकर जा रही थी।
मामले को लेकर एएसपी सिद्धार्थ मिश्रा ने बताया कि थाना पुरकाजी पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला एक नाबालिग लड़की को ऑटो में कहीं लेकर जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की और संबंधित महिला को हिरासत में लिया गया। उन्होंने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आगे की पूछताछ और कार्रवाई की जा रही है।
मुजफ्फरनगर में दवाइयों का गुप्त कारोबार, बिना लाइसेंस दवाइयों के कथित कारोबार का खुलासा
फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Location : Muzaffarnagar
Published : 30 September 2026, 6:48 AM IST