हिंदी
इनामी बदमाश गिरफ्तार
Muzaffarnagar: उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर के थाना नई मंडी क्षेत्र में सोमवार को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने 15 हजार रुपये के इनामी और वांछित गौकश को गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके दूसरे साथी को भी कॉम्बिंग के दौरान दबोच लिया गया। जानकारी के अनुसार जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में नई मंडी पुलिस बागोवाली और सिसौना कट के पास चेकिंग कर रही थी।
चेकिंग के दौरान कच्चे रास्ते से एक बाइक तेज रफ्तार में आती दिखाई दी। पुलिस ने जब उसे रोकने का इशारा किया तो बाइक पर सवार दो युवकों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और यू-टर्न लेकर भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर बदमाशों का पीछा किया। करीब 150 मीटर दूर कच्चे रास्ते पर बाइक फिसलने से दोनों गिर गए और गन्ने के खेत में छिपकर पुलिस पर फिर से फायरिंग करने लगे।
पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश की पहचान महबूब पुत्र महमूद, निवासी मदीना कॉलोनी सिविल लाइन के रूप में हुई है। वहीं दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने लगा, लेकिन पुलिस ने कॉम्बिंग अभियान चलाकर उसे भी पकड़ लिया। उसने अपना नाम नरेश पुत्र दिलेराम, निवासी ग्राम रसूलपुर थाना चरथावल बताया है।
Ballia News: आधी रात मची चीख-पुकार और… मां-बेटे की मौत से इलाके में मातम; पढ़ें पूरी खबर
महबूब पुत्र महमूद ( इनामी बदमाश)
पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से 315 बोर के दो अवैध तमंचे, जिंदा और खोखा कारतूस, बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर बाइक और गौकशी के उपकरण बरामद किए हैं। बरामद उपकरणों में चाकू, कुल्हाड़ी और रस्सी समेत कई सामान शामिल हैं, जिनका इस्तेमाल गौकशी की वारदात में किया जाता है।
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में पता चला कि घायल बदमाश महबूब पर पशु चोरी और गौकशी के करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। वहीं उसके साथी नरेश पर भी करीब डेढ़ दर्जन आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। महबूब पिछले कुछ महीनों से फरार चल रहा था। नई मंडी क्षेत्र के बागोवाली इलाके में जनवरी-फरवरी में हुई गौकशी की दो घटनाओं में वह मुख्य आरोपी था। बाकी आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके थे, लेकिन महबूब फरार था।
मुज़फ्फरनगर में पुलिस–बदमाश मुठभेड़, 15 हजार का इनामी गिरफ्तार#Muzaffarnagar #UPPolice #Encounter #CrimeNews #BreakingNews #HindiNews pic.twitter.com/RDKv6mkYep
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) March 16, 2026
बारिश के बाद ठंडी हवाओं का असर, दिल्ली समेत कई राज्यों में बदलेगा मौसम का मिजाज, जानें ताजा अपडेट
उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था और नई मंडी पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी। मुठभेड़ में घायल महबूब को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। मौके पर फील्ड यूनिट की टीम जांच कर रही है और पुलिस पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।
Location : Muzaffarpur
Published : 16 March 2026, 9:51 AM IST