हिंदी
टिकैत चौक पर किसान प्रदर्शन (फोटो सोर्स-इंटरनेट)
Muzaffarnagar: भारतीय किसान यूनियन (BKU) के कार्यकर्ताओं ने आज टिकैत चौक पर नगर पालिका के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में किसानों ने न केवल नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए, बल्कि जोरदार नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को भी दोहराया। किसानों का कहना है कि किसान दिवस के मौके पर टिकैत चौक की साफ-सफाई और किसान नेता स्वर्गीय महेंद्र सिंह टिकैत की मूर्ति स्थापना की मांग उठाई गई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि टिकैत चौक पर न तो पर्याप्त साफ-सफाई की गई और न ही महेंद्र सिंह टिकैत की मूर्ति स्थापित की गई। किसानों का कहना है कि यह कदम नगर पालिका की उदासीनता को दर्शाता है।
प्रदर्शनकारियों ने कहा- "कुछ ही दिनों में हमारे मसीहा महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि आने वाली है, ऐसे में नगर पालिका को जल्द चौक की सफाई कराते हुए मूर्ति स्थापित करनी चाहिए।”
मुजफ्फरनगर में फिर फूटा वैश्य महासभा का गुस्सा, मचा बवाल
भारतीय किसान यूनियन के महानगर अध्यक्ष गुलबहार मलिक ने चेतावनी दी कि अगर नगर पालिका उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं करती है, तो किसान मजबूरन सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन न केवल टिकैत चौक की सफाई और मूर्ति स्थापना के लिए होगा, बल्कि यह किसानों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा का भी संदेश देगा।
Muzaffarnagar: क्या बाबा Tikait का अपमान कर रही है नगर पालिका? गंदगी और अधूरी मांगों ने फिर सुलगाई किसानों के विरोध की आग#Muzaffarnagar #BKU #RakeshTikait #KisanUnion #NagarPalika #KisanProtest pic.twitter.com/OxXqwO7eiI
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) May 11, 2026
गुलबहार मलिक ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, “हमने पहले भी किसानों की मांगें रखी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। हमारी मांगें कानूनी और जायज हैं। अगर नगर पालिका ने समय रहते कदम नहीं उठाए, तो आंदोलन अनिवार्य होगा।”
मुजफ्फरनगर में नौकरी और लोन के नाम पर ठगी का खेल, एक कॉल में खाते खाली
प्रदर्शन के दौरान टिकैत चौक पर भारी संख्या में किसान एकत्रित हुए। उन्होंने जोरदार नारेबाजी की और अपने विरोध को प्रमुखता से उजागर किया। प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह केवल एक चेतावनी है और अगर नगर पालिका ने उनकी मांगों की अनदेखी की, तो आंदोलन और भी बड़ा होगा।
Location : Muzaffarnagar
Published : 11 May 2026, 3:19 PM IST