Deoria: कूड़े के ढेर से पटी रुद्रपुर की सड़क, संक्रमण का खतरा बढ़ा, आखिर क्यों चुप है प्रशासन?
देवरिया जिले के रुद्रपुर-पिंडरा मार्ग पर मझना नाला के पास सड़क पर फैले कचरे से नागरिकों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। नगर पंचायत की लापरवाही से गंदगी के कारण मच्छर, कीड़े-मकोड़े और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।