हिंदी
महाराजा अग्रसेन प्रतिमा पर पोस्टर वार (Img: Dynamite News)
Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर नगर पालिका परिषद परिसर में निर्माणाधीन महाराजा अग्रसेन प्रतिमा स्थल को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रतिमा स्थल पर लगाए गए एक पोस्टर के बाद वैश्य समाज के विभिन्न संगठनों में नाराजगी फैल गई है। इस मामले ने अब सामाजिक और संगठनात्मक स्तर पर चर्चा तेज कर दी है।
जानकारी के अनुसार लगाए गए पोस्टर में भाजपा नेता एवं पूर्व सभासद नवनीत कुछल को प्रतिमा निर्माण का संयोजक बताया गया है। इसी को लेकर संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा ने आपत्ति जताई है। महासभा का कहना है कि यह कार्य किसी एक व्यक्ति विशेष से जुड़ा हुआ नहीं है, बल्कि पूरे समाज की सहभागिता का विषय है।
संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष संजय मित्तल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल द्वारा नगर पालिका से पास कराया गया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रतिमा का निर्माण किसी एक व्यक्ति के नाम या नेतृत्व में नहीं, बल्कि सामूहिक रूप से किया जा रहा है।
संजय मित्तल ने बताया कि प्रतिमा निर्माण का पूरा खर्च महासभा अपने निजी संसाधनों से वहन कर रही है। महासभा के अंतर्गत आने वाली 19 संस्थाएं मिलकर इस कार्य को पूरा कर रही हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रतिमा वैश्य समाज की एकता और गौरव का प्रतीक बनेगी।
Muzaffarnagar News: घायल बदमाश का पुलिस को टशन, एनकाउंटर के बाद भी किया ऐसा काम… पढे़ं पूरी खबर
पोस्टर विवाद के बाद वैश्य समाज के भीतर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। समाज के कई पदाधिकारियों का कहना है कि इस तरह के पोस्टर लगाने से गलत संदेश और भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। संगठन स्तर पर इस मामले को लेकर मंथन भी किया जा रहा है।
Location : Muzaffarnagar
Published : 10 May 2026, 2:35 PM IST