यूपी में पहाड़ों जैसा माहौल: दिन में तेज धूप, सुबह-रात ठंडक का अहसास, जानें आपके जिले का तापमान

अक्टूबर के मध्य में मौसम बेहद सुहावना बना हुआ है। दिन में तेज धूप जबकि सुबह और रात के समय हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। यहां का मिजाज बिल्कुल नैनीताल जैसा हुआ है। जानिए प्रदेश के प्रमुख जिलों का तापमान और आगे कैसा रहेगा मौसम का हाल।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 17 October 2025, 8:40 AM IST
google-preferred

Lucknow: उत्तर प्रदेश में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला-बदला सा नजर आ रहा है। दिन में जहां तेज धूप लोगों को राहत देती है, वहीं सुबह और रात के समय हल्की ठंड ने दस्तक दे दी है। पहाड़ी इलाकों जैसी ठंडक और दिन की गुनगुनी धूप ने प्रदेश का मौसम बिल्कुल नैनीताल जैसा बना दिया है। खास बात यह है कि आने वाले पांच दिनों तक मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

बारिश के कोई असर नहीं

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अगले पांच दिनों में न तो प्रदेश में बारिश के आसार हैं और न ही तापमान में कोई खास उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, प्रदेश में हल्की उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं, जो ठंडक का अहसास करा रही हैं। न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन दिन का मौसम गर्म बना रहेगा।

Weather Update: दिल्ली-यूपी में गुलाबी ठंड की आहट, जानिए देशभर के मौसम का ताजा अपडेट

पश्चिमी यूपी में 17 अक्टूबर को मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी मौसम साफ और धूप वाला बना रहेगा। 18 और 19 अक्टूबर को भी पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 20 से 22 अक्टूबर तक मौसम के इसी पैटर्न पर बने रहने की उम्मीद है।

जिलों का तापमान जानें

प्रदेश के विभिन्न जिलों में तापमान में कुछ अंतर जरूर है, लेकिन सभी जगह दिन और रात के तापमान में फर्क बना हुआ है। उरई में सबसे अधिक 35.8 तापमान दर्ज किया गया है, जो सामान्य से 3.8 ज्यादा है। प्रयागराज में 34.1, वाराणसी में 33.2, बाराबंकी में 32.5 और बांदा में 32.2 अधिकतम तापमान रहा। अयोध्या में अधिकतम तापमान 30 दर्ज किया गया है।

उत्तराखंड मौसम में बड़ा ट्विस्ट! पहाड़ों में बारिश, मैदानों में गुलाबी ठंड, जानिए मौसम का पूरा हाल

न्यूनतम तापमान की बात करें तो कानपुर शहर सबसे ठंडा रहा, जहां 16.6 रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा इटावा में 17, अयोध्या में 17.5, बरेली में 17.1 और शाहजहांपुर में 17.6 न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

क्या कहता है मौसम विभाग

आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं आएगा। आने वाले सप्ताह में सुबह और रात की ठंड थोड़ी और बढ़ सकती है, जबकि दिन का तापमान लगभग स्थिर रहेगा। यह स्थिति खासतौर पर उन लोगों के लिए सुखद है जो गर्मी से परेशान हैं।

Location : 
  • Lucknow

Published : 
  • 17 October 2025, 8:40 AM IST