खजनी बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को विधायक ने दिलाई शपथ

तहसील खजनी के नवनिर्मित बार एसोसिएशन भवन में बुधवार को नवनियुक्त अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। पढिए पूरी खबर

गोरखपुर: तहसील खजनी के नवनिर्मित बार एसोसिएशन भवन में बुधवार को नवनियुक्त अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ।

दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत

खजनी विधानसभा के विधायक श्रीराम चौहान ने मां दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। समारोह की मुख्य विशेषता यह रही कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष सत्य प्रकाश उर्फ मल्लू लाल और महामंत्री चंद्रमोली शर्मा समेत पूरे कार्यकारिणी को शपथ दिलाने में कई दिग्गज नेता और अधिवक्ता एक साथ मंच पर नजर आए।

विधायक श्रीराम चौहान, पूर्व बार काउंसिल चेयरमैन मकसूदन त्रिपाठी, खजनी ब्लॉक प्रमुख अंशु सिंह और कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह ने मिलकर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर विधायक श्रीराम चौहान ने कहा, “शपथ लेना गर्व की बात है। मैंने पहली बार शपथ ली, उसे निभाया और आज भी उसी जगह पर खड़ा हूं।

अधिवक्ताओं के हितों की सुरक्षा

उन्होंने नवनिर्वाचित टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बार एसोसिएशन का काम न्याय की रक्षा और अधिवक्ताओं के हितों की सुरक्षा है। समारोह का सबसे जोरदार क्षण तब आया जब कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए खजनी तहसील में मुनसिफी (निचली अदालत) की स्थापना की पुरजोर मांग की।

तहसील स्तर पर मुनसिफी स्थापित हो जाने से आम जनता को न्याय सुलभ मिलेगा।”विश्व विजय सिंह ने अधिवक्ता समाज से सीधा आह्वान किया, “अब चुप रहने का समय नहीं है। इस मांग को लेकर हंगामा, प्रदर्शन और जोरदार आंदोलन करना होगा। अगर वकील एकजुट होकर आवाज उठाएंगे तो शासन-प्रशासन को इस जनहित की मांग माननी पड़ेगी।” बार काउंसिल सदस्य मकसूदन त्रिपाठी ने भी इस मांग का समर्थन किया और कहा कि अधिवक्ताओं की एकता ही इस लड़ाई की कुंजी है।

IPL 2026 Weather Report: दिल्ली में बारिश का साया, मैच धुला तो GT की राह होगी कठिन? जानें क्या कहती है पिच रिपोर्ट

ब्लॉक प्रमुख अंशु सिंह ने अधिवक्ताओं के सम्मान पर जोर देते हुए कहा कि स्थानीय बार एसोसिएशन को मजबूत बनाने में हर संभव मदद की जाएगी। समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष सत्य प्रकाश उर्फ मल्लू लाल और महामंत्री चंद्रमोली शर्मा ने सभी अतिथियों और अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया। वही प्रमुखः प्रतिनिधि अंशुमाली द्विवेदी ब्लाक प्रमुख खजनी अंशु सिंह ने निर्देश पर अधिवक्ता की मांग को स्वीकार कर अतिसीघ्र पूर्व मुख्यमंत्री बीरबहादुर की मूर्ति लगवाने के अस्वासन दिए ।

DC vs GT Live Score Updates: क्या अपने ही घर में गुजरात टाइटंस को मात दे सकेगी दिल्ली कैपिटल्स

यह कार्यक्रम खजनी बार एसोसिएशन के इतिहास में एक नया अध्याय साबित हुआ। अधिवक्ताओं में विनोद पांडेय ,अनूप सिंह शशि शेखर सिंह , कमलेश पांडेय ,संजय दुबे , केके सिंह ,प्रेम कुमार ,सहित सभागार में उपस्थित सैकड़ो अधिवक्ताओ उत्साह का माहौल है और मुनसिफी की मांग अब तेजी से जोर पकड़ रही है। क्षेत्रवासी उम्मीद कर रहे हैं कि शीघ्र ही इस जनहित की मांग पर सकारात्मक कार्रवाई होगी।

Location :  गोरखपुर

Published :  8 April 2026, 8:19 PM IST

Advertisement