IPL 2026 Weather Report: दिल्ली में बारिश का साया, मैच धुला तो GT की राह होगी कठिन? जानें क्या कहती है पिच रिपोर्ट

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला होने जा रहा है। लेकिन मौसम की अनिश्चितता ने खेल का रोमांच बढ़ा दिया है। क्या बारिश मैच को प्रभावित करेगी और कौन सी टीम अपनी रणनीति में बदलाव करेगी?

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 8 April 2026, 12:36 PM IST
google-preferred

New Delhi: राजधानी के अरुण जेटली स्टेडियम में आज IPL 2026 का एक अहम मुकाबला खेला जाएगा, जहां दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस आमने-सामने होंगी। हालांकि मैच से पहले सबसे बड़ी चिंता मौसम को लेकर बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज बारिश की संभावना करीब 40 से 45 प्रतिशत तक है, जिससे मैच प्रभावित हो सकता है।

पिछले मुकाबले में भी राजस्थान और मुंबई के बीच खेल बारिश से बाधित हुआ था और अब एक बार फिर बारिश के कारण क्रिकेट फैंस की उम्मीदों पर पानी फिर सकता है। सुबह से दोपहर तक हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि दोपहर बाद यह और बढ़ सकता है। हालांकि शाम तक स्थिति थोड़ी बेहतर होने की उम्मीद है, लेकिन पूरी तरह से मैच बिना रुकावट के हो पाएगा, यह कहना मुश्किल है।

मौसम और पिच से गेंदबाजों को मिल सकती है मदद

आज के मौसम का असर सिर्फ मैच के आयोजन पर ही नहीं, बल्कि खेल के प्रदर्शन पर भी देखने को मिल सकता है। दिल्ली में बादल छाए रहने और नमी बढ़ने से पिच पर गेंदबाजों को खासतौर पर तेज गेंदबाजों को फायदा मिलने की संभावना है। सीम मूवमेंट और स्विंग के कारण बल्लेबाजों के लिए रन बनाना चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

RCB VS CSK IPL 2026 Match Score : बैटिंग और बॉलिंग में RCB का दबदबा, CSK ढेर, लाइव रिजल्ट यहां देखें

ऐसे हालात में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला ले सकती है, ताकि शुरुआती ओवरों में पिच और मौसम का फायदा उठाया जा सके। तापमान की बात करें तो अधिकतम 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 16 डिग्री रहने का अनुमान है, जिससे खेल के दौरान परिस्थितियां लगातार बदलती रह सकती हैं।

टीमों की स्थिति

अगर टीमों की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स शानदार फॉर्म में नजर आ रही है। टीम ने अपने शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर आत्मविश्वास हासिल किया है। वहीं, शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस को अब तक दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है, ऐसे में यह मुकाबला उनके लिए वापसी का बड़ा मौका होगा।

IPL 2026 Live Streaming: कैसे देखें लाइव मैच?

मैच आज शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7 बजे होगा। क्रिकेट फैंस इस मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसके अलावा जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग भी उपलब्ध रहेगी।

IPL 2026 CSK vs PBKS: पंजाब किंग्स ने मैच किया अपने नाम, चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराया

IPL 2026 Team Squad: संभावित प्लेइमंग 11

Delhi Capitals: अक्षर पटेल (कप्तान), अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल, नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, माधव तिवारी, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, त्रिपुराना विजय, डेविड मिलर, बेन डकेट, औकिब नबी डार, पथुम निसांका, लुंगी एनगिडी, पृथ्वी साव, काइल जैमीसन, टी नटराजन, अजय जादव मंडल, साहिल पारख।

Gujarat Titans: शुभमन गिल (कप्तान), अनुज रावत, जोस बटलर, कुमार कुशाग्र, शाहरुख खान, ग्लेन फिलिप्स, राशिद खान, मानव सुथार, निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, वॉशिंगटन सुंदर, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कैगिसो रबाडा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, जयंत यादव, ईशांत शर्मा, अशोक शर्मा, जेसन होल्डर, टॉम बैंटन, पृथ्वी राज येरा, ल्यूक वुड, साई सुदर्शन, अरशद खान।

Location :  New Delhi

Published :  8 April 2026, 12:36 PM IST

Advertisement