मैनपुरी में फीता काटने के मामले ने पकड़ा तूल

मैनपुरी के एक गांव में मेले के उद्घाटन को लेकर शुरू हुआ विवाद अब बड़ा रूप लेता जा रहा है। फीता काटने की एक छोटी सी बात ने पूरे मामले को चर्चा में ला दिया है। आरोप-प्रत्यारोप के बीच पुलिस भी हर पहलू की जांच में जुटी है।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 8 April 2026, 3:31 PM IST
google-preferred

Mainpuri: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में एक मेला उद्घाटन को लेकर शुरू हुआ विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। बरनाहल थाना क्षेत्र के लाखनमऊ गांव में आयोजित मेले के दौरान दलित द्वारा फीता काटने की घटना ने पूरे इलाके में चर्चा छेड़ दी है।

मामला इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने स्थानीय प्रशासन से लेकर पुलिस अधिकारियों तक अपनी बात रखने की पहल की। जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने बरनाहल चेयरमैन योगेंद्र गुप्ता के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय मैनपुरी पहुंचकर पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की।

मेला उद्घाटन बना विवाद की वजह

लाखनमऊ गांव में आयोजित मेले का उद्घाटन उस समय विवाद का कारण बन गया, जब एक दलित व्यक्ति द्वारा फीता काटा गया। इस घटना के बाद मामला तेजी से फैल गया और दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बन गई।

Maharajganj: सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत

साजिश का आरोप

मामले में आरोपियों ने खुद पर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि यह पूरा विवाद सुनियोजित साजिश का हिस्सा है। आरोपियों की ओर से आलोक चौहान ने दावा किया कि दलित पक्ष ने झूठा मुकदमा दर्ज कराया है और कई तथ्यों को गलत तरीके से पेश किया गया है।

आलोक चौहान के अनुसार, मेले के उद्घाटन को लेकर जानबूझकर विवाद पैदा किया गया। उन्होंने कहा कि दलित व्यक्ति ने स्वयं ही फीता काटा, ताकि बाद में इस घटना को मुद्दा बनाकर कानूनी कार्रवाई की जा सके। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मुकदमे में जिस व्यक्ति को पीड़ित का पिता बताया गया है, वह वास्तव में उसका पिता नहीं है।

बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन इमारत में गई किशोरी, वहां जो हुआ उसे सुनकर कांप जाएगी रूह

पुलिस ने दिए निष्पक्ष जांच के आदेश

विवाद बढ़ने के बाद पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है। गणेश प्रसाद साहा, पुलिस अधीक्षक मैनपुरी ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद निष्पक्ष जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस का कहना है कि किसी भी पक्ष के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Location :  Mainpuri

Published :  8 April 2026, 3:31 PM IST

Advertisement