फतेहपुर ट्रिपल मर्डर केस में पीड़ित परिवार भूख हड़ताल पर, जानें क्या है पूरा मामला

फतेहपुर के चर्चित ट्रिपल मर्डर केस में एक साल बाद भी वादे पूरे न होने से पीड़ित परिवार भूख हड़ताल पर बैठ गया है। प्रशासन पर वादाखिलाफी के आरोप लगाते हुए किसान यूनियन ने 8 तारीख को टोल नाका जाम करने की चेतावनी दी है, जिससे मामला फिर गरमा गया है।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 8 April 2026, 8:24 PM IST
google-preferred

Fatehpur:  फतेहपुर जनपद के खागा तहसील अंतर्गत अखरी ग्राम पंचायत में हुए चर्चित ट्रिपल मर्डर कांड को एक साल भी पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला जिससे पीड़ित परिवार मजबूर होकर भूख हड़ताल पर है। सालभर पहले किसान नेता पप्पू सिंह, उनके भाई अनूप सिंह और बेटे अभय प्रताप सिंह की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी।

घटना के बाद प्रशासन ने आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ-साथ पीड़ित परिवार को 50-50 लाख रुपये मुआवजा, बच्चों को मुफ्त शिक्षा, एसआईटी जांच, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने सहित सात सूत्रीय मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था। एक साल बीत जाने के बावजूद जब ये वादे पूरे नहीं हुए, तो पीड़ित परिवार ने मजबूर होकर भूख हड़ताल शुरू कर दी। परिवार का कहना है कि जब तक उनकी सभी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक वे हड़ताल समाप्त नहीं करेंगे, चाहे इसके लिए उन्हें अपनी जान ही क्यों न गंवानी पड़े।

किसान यूनियन का समर्थन

पीड़ित परिवार के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के कई पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और आंदोलन को समर्थन दिया। संगठन के नेताओं ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि घटना के समय जो वादे किए गए थे, उन्हें जानबूझकर पूरा नहीं किया जा रहा है।

बदायूं में बड़ा हादसा: छज्जा गिरने से मजदूर युवक की दर्दनाक मौत; पढ़ें पूरी खबर

किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने साफ तौर पर चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही पीड़ित परिवार की मांगें पूरी नहीं की गईं, तो 8 तारीख को काटोहन टोल नाका पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान किसानों के साथ टोल नाका जाम किया जाएगा, ताकि प्रशासन को उसकी जिम्मेदारी का अहसास कराया जा सके।

 

नैनीताल हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर में मचा हड़कंप

वहीं, पीड़ित परिवार की महिलाओं ने भी भावुक होकर अपनी पीड़ा जाहिर की और न्याय की गुहार लगाई। उनका कहना है कि एक साल से वे सिर्फ आश्वासन ही सुन रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

Location :  Fatehpur

Published :  8 April 2026, 8:24 PM IST

Advertisement