हिंदी
प्रतीकात्मकत
New Delhi: IPL 2026 का रोमांच लगातार बढ़ता जा रहा है और आज सीजन का 14वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। दिल्ली की टीम शानदार फॉर्म में है और अपने शुरुआती दोनों मैच जीत चुकी है, ऐसे में वह जीत की हैट्रिक लगाकर अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचना चाहेगी।
दूसरी ओर गुजरात टाइटंस के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है, क्योंकि टीम अब तक दोनों मैच हार चुकी है और आज जीत दर्ज कर खाता खोलना चाहेगी। दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड आंकड़े भी काफी दिलचस्प हैं। अरुण जेटली स्टेडियम की बल्लेबाजों के अनुकूल पिच पर एक हाई-स्कोरिंग और रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।
जोस बटलर 27 गेंदों में 52 रन की शानदार पारी खेलकर आउट हो गए। उनकी इस तेज़ पारी ने टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई।
8 आवर के बाद गुजरात: 79-2
पावर प्ले खत्म होते ही गुजरात ने दमदार शुरुआत का संकेत दिया है, 6 ओवर में 1 विकेट के नुकसान के साथ 68 रन बनाए। जोस बटलर ने 22 गेंदों में 47 रन की तूफानी पारी खेलते हुए टीम को मजबूती दी, जबकि शुभमन गिल के साथ मिलकर पारी को शानदार तरीके से संभाला।
साई सुदर्शन के रूप में गुजरात का पहला विकेट गिरा, 7 गेंदों में 12 रन बनाकर सुदर्शन पवेलियन लौटे।
3 ओवर के बाद गुजरात 26-1
टॉस जीतकर दिल्ली ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया
Delhi Capitals: अक्षर पटेल (कप्तान), अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल, नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, माधव तिवारी, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, त्रिपुराना विजय, डेविड मिलर, बेन डकेट, औकिब नबी डार, पथुम निसांका, लुंगी एनगिडी, पृथ्वी साव, काइल जैमीसन, टी नटराजन, अजय जादव मंडल, साहिल पारख।
Gujarat Titans: शुभमन गिल (कप्तान), अनुज रावत, जोस बटलर, कुमार कुशाग्र, शाहरुख खान, ग्लेन फिलिप्स, राशिद खान, मानव सुथार, निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, वॉशिंगटन सुंदर, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कैगिसो रबाडा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, जयंत यादव, ईशांत शर्मा, अशोक शर्मा, जेसन होल्डर, टॉम बैंटन, पृथ्वी राज येरा, ल्यूक वुड, साई सुदर्शन, अरशद खान।
Location : New Delhi
Published : 8 April 2026, 6:22 PM IST