हिंदी
चाईबासा में तेज रफ्तार का कहर (इमेज सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
West Singhbhum: चाईबासा के मझगांव थाना क्षेत्र में दुखद घटना की खबर है। दिलदार चौक में बुधवार शाम को एक सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची मामले की जांच में जुटी है।
मृतक की पहचान मोहम्मद इस्माइल के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार मृतक मोहम्मद इस्माइल अपने घर के पास बकरी लाने के लिए पैदल निकले थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। मृतक का भतीजा वसीम अकरम के मुताबिक हादसा शाम करीब 5 बजे हुआ।
चश्मदीदों ने बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि वे गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझगांव पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।
इसके बाद परिजन उन्हें क्योंझर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी हालत बिगड़ती गई और उनकी मौत हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बाइक मोहम्मद अजलन चला रहा था, जो मझगांव के मोहम्मद करीमुद्दीन का पुत्र है।
हादसे के बाद वह बाइक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है।
Location : West Singhbhum
Published : 8 April 2026, 8:51 PM IST
Topics : Chaibasa Jharkhand Road Accident West Singhbhum