पश्चिमी सिंहभूम में मर्डर मिस्ट्री से उठा पर्दा, काटेपाड़ा जंगल में मुकेश की हत्या करने वाला फंटुस लागुरी गिरफ्तार
पश्चिमी सिंहभूम के जगन्नाथपुर पुलिस ने काटेपाड़ा जंगल के नाले के पास मिले युवक के शव की गुत्थी 24 घंटे में सुलझा ली है। मृतक की पहचान मुकेश बारजो के रूप में हुई है। एसडीपीओ बहामन टूटी ने बताया कि पुरानी रंजिश में हत्या करने वाले मुख्य आरोपी फंटुस लागुरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।