हिंदी
झारखंड ब्रेकिंग (Img: Dynamite News)
Jharkhand: पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के काटेपाड़ा जंगल में मिले युवक के शव मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्या के आरोप में फंटुस लागुरी को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टूटी ने प्रेस वार्ता में दी।
पुलिस के अनुसार, 15 जून को काटेपाड़ा ग्रामीण मुंडा ने सूचना दी थी कि सुखदेवलंगर नाला के पास एक अज्ञात युवक का शव पड़ा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेजा। जांच के दौरान मृतक की पहचान छोटामुहुलडीहा निवासी पिता बारजो के बेटे मुकेश बारजो के रूप में की गई।
मृतक के परिजनों ने बताया कि मुकेश बारजो का गांव के ही फंटुस लागुरी के साथ विवाद हुआ था और आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद मृतक की पत्नी बुधनी गोप बारजो के आवेदन पर जगन्नाथपुर थाना में मामला दर्ज किया गया।
Jharkhand News: वनांचल एक्सप्रेस बनी तस्करी का अड्डा? 59 लाख के मोबाइल बरामद, दो पकड़े गए
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तकनीकी शाखा की मदद से 16 जून को फंटुस लागुरी, पिता स्वर्गीय सुबेदार लागुरी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। छापेमारी दल में रफाएल मुर्मु, बासुदेव मुंडा, टिंकु कुमार दास, विश्वनाथ हेम्ब्रम, मनमथो प्रधान और अभय कुमार शामिल थे। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
Location : jharkhand
Published : 18 June 2026, 2:26 PM IST