लोक-संस्कृति और रोमांच का संगम; ओझला मेले में कजरी के सुरों संग उतरीं नावें, नौकादौड़ और तैराकी ने जमाया रंग

ओझला में उमड़ा जनसैलाब, पानी में दिखा रोमांच और नावों के बीच तेज मुकाबला... कजरी निषाद मेला-2026 में आखिर किस प्रतियोगिता ने दर्शकों का सबसे ज्यादा ध्यान खींचा?

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 1 September 2026, 10:41 AM IST
google-preferred

Mirzapur: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले केओझला स्थित कजरी निषाद मेला-2026 के अवसर पर पारंपरिक और सांस्कृतिक उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। मेले में आयोजित नाव दौड़, गोताखोरी और तैराकी प्रतियोगिताओं ने लोगों का खूब मनोरंजन किया। प्रतियोगिताओं को देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और दर्शक पहुंचे, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। नाव दौड़, गोताखोरी एवं तैराकी प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर विधायक विंध्यधाम पं. रत्नाकर मिश्र ने बतौर मुख्य अतिथि किया।।

Mirzapur: जमीनी हकीकत की सच्चाई जब सामने आई, तो बोरिंग के नाम पर दिखा बड़ा खेल!

नाव दौड़ सिर्फ प्रतियोगिता नहीं बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत है

मुख्य अतिथि पं. रत्नाकर मिश्र ने कहा कि नाव दौड़, गोताखोरी और तैराकी केवल खेल या प्रतियोगिताएं नहीं हैं, बल्कि यह क्षेत्र की लोकपरंपरा और मेहनतकश समाज की जीवंत संस्कृति का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि ये परंपराएं पीढ़ियों से चली आ रही हैं और इन्हें संरक्षित करना सभी की जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि ओझला की धरती पर मेले के दौरान उमड़ा जनसैलाब सामाजिक एकता और सांस्कृतिक समृद्धि की सुंदर तस्वीर पेश करता है।

लोकसंस्कृति और परंपराओं के संरक्षण पर दिया जोर

विधायक ने कहा कि आधुनिकता के दौर में भी अपनी लोकसंस्कृति, परंपराओं और सामाजिक विरासत को बचाए रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज के लोगों को एक मंच पर जोड़ने का काम करते हैं और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि समाज में एकता को मजबूत करते हुए विकास की धारा को हर वर्ग तक पहुंचाना प्राथमिकता होनी चाहिए। सांस्कृतिक आयोजन समाज की पहचान को मजबूत करने के साथ नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का काम करते हैं।

Mirzapur News: 26 लाख के बकाये ने खोला बड़ा राज, गल्ला व्यापारी के फरार होते ही किसानों ने उठाया ये कदम

नाव दौड़ और तैराकी प्रतियोगिता में दिखा जबरदस्त उत्साह

मेले के दौरान आयोजित नाव दौड़, गोताखोरी और तैराकी प्रतियोगिताओं को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया, जबकि दर्शकों ने तालियों और उत्साह के साथ उनका हौसला बढ़ाया।

ओझला में आयोजित कजरी निषाद मेला-2026 ने एक बार फिर क्षेत्र की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारंपरिक खेलों और सामाजिक एकता की झलक प्रस्तुत की। रंगारंग आयोजन और प्रतियोगिताओं ने मेले में पहुंचे लोगों को उत्साह और मनोरंजन से भर दिया।

Location :  Mirzapur

Published :  1 September 2026, 10:41 AM IST

Related News

Advertisement