हिंदी
UP Breaking News
Lucknow: देश की राजधानी दिल्ली से संचालित उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चैनल डाइनामाइट न्यूज़ अपने नये प्रयोगों, तेज-तर्रार रिपोर्टिंग और बिग ब्रेकिंग समाचारों के लिए जाना जाता है। देश के सबसे अधिक आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश की हर छोटी-बड़ी हलचल पर हमारी नजर रहती है। इसी कड़ी में 1 सितंबर 2026 को हम आपके लिए यूपी की खबरों को पढ़ने और समझने का एक नया अनुभव लेकर आए हैं।
प्रदेश में आज मौसम से लेकर सियासत, अपराध, प्रशासन, ट्रैफिक और जनसरोकार से जुड़ी कई अहम खबरें सामने आ रही हैं। कहीं भारी बारिश और जलभराव ने लोगों की मुश्किलें बढ़ाई हैं तो कहीं अपराध से जुड़े मामलों ने सनसनी मचा दी है। वहीं राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियों पर भी लगातार अपडेट सामने आ रहे हैं। ऐसे में हर खबर पर अलग-अलग जाने की जरूरत नहीं है।
डाइनामाइट न्यूज़ के UP Live Blog में आपको उत्तर प्रदेश की दिनभर की हर बड़ी खबर एक ही जगह, एक ही क्लिक में मिलती रहेगी। लखनऊ से लेकर नोएडा, प्रयागराज, कानपुर, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ और प्रदेश के हर जिले की महत्वपूर्ण खबरों को हम लगातार अपडेट करते रहेंगे।
1 सितंबर 2026 के इस लाइव ब्लॉग में पढ़िए यूपी की सियासत, अपराध, मौसम, प्रशासन और हर बड़ी हलचल की पल-पल की अपडेट। खबरों के बदलते घटनाक्रम के साथ यह लाइव ब्लॉग भी लगातार अपडेट होता रहेगा, ताकि आप प्रदेश की हर जरूरी खबर से जुड़े रहें।
सीतापुर के महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि दामाद ने सास को लाठी-डंडों से पीटा। महिला अपनी बेटी के साथ ससुराल पहुंची थी। वह नवजात नाती के इलाज के लिए पैसे मांगने गई थी।
पुलिस ने धीरेंद्र प्रताप सिंह के अपहरण और हत्या के मामले में मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। जांच के दौरान पुलिस को CCTV फुटेज से अहम सुराग मिले थे। इन्हीं सुरागों के आधार पर आरोपी तक पहुंच बनाई गई। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र की महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में आजीवन मुफ्त यात्रा की सुविधा लागू की है। योजना के तहत यूपी की मूल निवासी बुजुर्ग महिलाएं UPSRTC की साधारण बसों में बिना किराया सफर कर सकेंगी। यात्रा के लिए आधार या वोटर आईडी दिखानी होगी।
मीरजापुर के ओझला में कजरी निषाद मेला-2026 के अवसर पर भव्य नाव दौड़, गोताखोरी और तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नगर विधायक विंध्यधाम पं. रत्नाकर मिश्र ने प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी और पारंपरिक प्रतियोगिताओं ने मेले का आकर्षण बढ़ा दिया।
Location : Lucknow
Published : 1 September 2026, 7:48 AM IST