घर कॉल पर कहा- मां मैं पहुंच रहा हूं! ब्रह्मपुत्र मेल में सो गया बेटा, सफर के बीच आखिर ऐसा क्या हुआ जो थम गई जिंदगी?

ब्रह्मपुत्र मेल की स्लीपर बोगी में यात्रा के दौरान आखिर युवक के साथ क्या हुआ? अचानक शव मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। अब जीआरपी युवक की पहचान के साथ उसकी संदिग्ध मौत के पीछे की वजह तलाशने में जुट गई है।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 30 August 2026, 6:48 PM IST
google-preferred

Mirzapur: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में ब्रह्मपुत्र मेल की स्लीपर बोगी में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। ट्रेन में शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर आरपीएफ, जीआरपी और टिकट चेकिंग स्टाफ पहुंच गया।

जानकारी के अनुसार, ब्रह्मपुत्र मेल की स्लीपर बोगी में यात्रा के दौरान एक युवक अचेत अवस्था में मिला। जब उसकी स्थिति पर ध्यान दिया गया तो उसके मृत होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद रेलवे अधिकारियों और सुरक्षा एजेंसियों को सूचना दी गई।

Mirzapur: जमीनी हकीकत की सच्चाई जब सामने आई, तो बोरिंग के नाम पर दिखा बड़ा खेल!

सूचना मिलते ही पहुंची आरपीएफ और जीआरपी

ट्रेन में युवक का शव मिलने की सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची। टिकट चेकिंग स्टाफ भी घटनास्थल पर मौजूद रहा। अधिकारियों ने मामले की जानकारी जुटाई और ट्रेन में मौजूद यात्रियों से भी पूछताछ की।

जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Mirzapur News: 26 लाख के बकाये ने खोला बड़ा राज, गल्ला व्यापारी के फरार होते ही किसानों ने उठाया ये कदम

मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जानकारी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस युवक की पहचान कराने के प्रयास के साथ-साथ यह पता लगाने में जुटी है कि वह ट्रेन में कहां से सवार हुआ था और उसकी मौत कब तथा किन परिस्थितियों में हुई।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद युवक की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

जीआरपी मामले की जांच कर रही है और युवक के परिजनों को सूचना देने के लिए उसकी पहचान संबंधी जानकारी जुटाई जा रही है।

Location :  Mirzapur

Published :  30 August 2026, 6:48 PM IST

Related News

Advertisement