हिंदी
प्रतीकात्मक छवि (Source: Pinterest)
New Delhi: त्योहारी सीजन के बीच सोना और चांदी खरीदने वालों के लिए राहत की खबर है। मंगलवार, 1 सितंबर को घरेलू वायदा बाजार में दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का भाव 2,045 रुपये और चांदी का भाव 1,955 रुपये तक नीचे आया है।
MCX पर अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना मंगलवार को 2,045 रुपये यानी 1.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,54,236 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता नजर आया। इस दौरान करीब 2,680 लॉट का कारोबार हुआ।
सोने की कीमतों में यह गिरावट घरेलू हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के बीच देखने को मिली है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमत दबाव में रही। वैश्विक स्तर पर सोना 0.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,432.51 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।
शहर के हिसाब से सोने की कीमतों में मामूली अंतर देखने को मिल रहा है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक—
सोने के साथ चांदी की कीमत में भी मंगलवार को गिरावट देखने को मिली। MCX पर चांदी का भाव 1,955 रुपये यानी 0.81 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,40,489 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। इस दौरान 2,004 लॉट का कारोबार हुआ।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी की कीमत कमजोर रही। वैश्विक स्तर पर चांदी 1.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 68.22 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।
देश में तीज-त्योहारों का सीजन चल रहा है और ऐसे समय में सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट से खरीदारी करने वाले ग्राहकों को राहत मिल सकती है। हालांकि, सर्राफा बाजार में वास्तविक खुदरा कीमतें शहर, शुद्धता, मेकिंग चार्ज, टैक्स और अन्य शुल्क के आधार पर अलग-अलग हो सकती हैं।
Location : New Delhi
Published : 1 September 2026, 9:51 AM IST