जिस कमरे में हंसता था परिवार, वहीं पड़ी थी दो लाशें! बलरामपुर कांड में आखिर ऐसा क्या हुआ जो उजड़ गया हंसता-खेलता घर?

काफी देर तक नहीं खुला कमरे का दरवाजा... परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर पति-पत्नी बेसुध पड़े मिले। अस्पताल पहुंचते ही दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। आखिर एक ही कमरे में दोनों की मौत कैसे हुई? पुलिस अब मोबाइल और कॉल डिटेल से तलाश रही है जवाब।

Balrampur: उतरौला थाना क्षेत्र के पीरगैंडास गांव में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक ही कमरे से पति-पत्नी के अचेत मिलने के बाद अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की शिनाख्त 28 वर्षीय मनोज कुमार और उनकी 26 वर्षीया पत्नी मंजू के रूप में हुई है। इस अचानक हुई घटना से गांव में सन्नाटा पसरा है, वहीं दंपती के दो छोटे बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया है।

काफी देर तक नहीं खुला कमरे का दरवाजा

​मिली जानकारी के अनुसार, मनोज कुमार बाहर रहकर मजदूरी या नौकरी करते थे और हाल ही में बीते जुलाई महीने में घर लौटे थे। सोमवार को जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो परिजनों ने भीतर से कोई आवाज न आने पर दरवाजा तोड़ा। अंदर दोनों बिस्तरों पर बेसुध पड़े थे। आनन-फानन में परिजन उन्हें उतरौला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

Balrampur: सपा का दामन थामते ही चुनावी तैयारी तेज, डॉ. मन्नान ने उतरौला से पेश की दावेदारी

अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी मौत

​अस्पताल से मिली सूचना पर पुलिस महकमे में हलचल मच गई। क्षेत्राधिकारी, उतरौला थाना प्रभारी, एएसपी विशाल पांडे और फील्ड यूनिट की टीमों ने मौके पर पहुंचकर बारीकी से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शवों का पंचायतनामा भरकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं, हालांकि परिजनों की ओर से भी अभी मौत के सही कारणों को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ सकी है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी पुष्टि

​मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर पहलू पर गहराई से जांच कर रही है। एएसपी विशाल पांडे ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है, हालांकि वास्तविक वजहों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। सोशल मीडिया या स्थानीय स्तर पर किसी सुसाइड वीडियो की चल रही खबरों को खारिज करते हुए एएसपी ने स्पष्ट किया कि अब तक ऐसा कोई वीडियो सामने नहीं आया है।

Balrampur: विजिलेंस की जांच में बड़ा खुलासा, अब कई सीएचसी प्रभारियों पर कसता दिख रहा शिकंजा

सुसाइड वीडियो की खबरों को पुलिस ने बताया गलत

​घटना के पीछे की वजहों का पता लगाने के लिए पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया है। यह टीम दंपती के मोबाइल फोनों की तकनीकी जांच (सीडीआर/कॉल डिटेल) कर रही है, जिससे यह साफ हो सके कि घटना से पूर्व उनकी किसी से क्या बातचीत हुई थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक साक्ष्य और परिजनों के बयानों को मिलाकर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है, जल्द ही पूरी स्थिति साफ हो जाएगी।

दो छोटे बच्चों के सामने बड़ा सवाल

मनोज और मंजू की अचानक मौत ने उनके दो छोटे बच्चों के भविष्य को लेकर भी परिवार और गांव के लोगों को चिंतित कर दिया है। एक ही दिन में माता-पिता को खो देने के बाद दोनों बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया।

Location :  Balrampur

Published :  1 September 2026, 10:17 AM IST

Advertisement