“हाथों में हाथ और सीने से लिपटी मासूम” 2 साल की अक्षिता को आगोश में लेकर दुनिया छोड़ गई मां, मंजर देख दहल उठा दिल
गाजियाबाद के खोड़ा में बंद कमरे के अंदर मां और उसकी दो साल की बेटी के शव फंदे से लटके मिलने से सनसनी फैल गई। घटना के समय पति सोनू कहां था और आखिर कमरे के अंदर क्या हुआ, पुलिस इन सवालों की जांच कर रही है।